facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

3जी पर अतिरिक्त शुल्क के खिलाफ खड़े हो गए सेल्युलर ऑपरेटर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:42 AM IST

जीएसम ऑपरेटरों की संस्था सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने दूरसंचार नियामक की ओर से 3जी स्पेक्ट्रम पर 2 फीसदी के अतिरिक्त शुल्क की सिफारिश का विरोध किया है और इसे ‘प्रतिकूल कदम’ करार दिया है।


सीओएआई ने यह भी कहा है कि इससे सेवा प्रदाताओं पर सिर्फ वित्तीय बोझ बढ़ेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा था कि 3जी स्पेक्ट्रम इस्तेमाल की पूरी अवधि के लिए 2 फीसदी का सालाना प्रशासित शुल्क लगाया जाना चाहिए।

9 दिसंबर, 2008 को अपनी सिफारिश में दूरसंचार नियामक ने कहा था कि यह वार्षिक सकल राजस्व (एजीआर) के 3-8 फीसदी के स्पेक्ट्रम इस्तेमाल शुल्क से अतिरिक्त होना चाहिए।

सीओएआई ने अपने एक पत्र में कहा है, ‘ट्राई की ओर से अतिरिक्त शुल्क की इस सिफारिश को पूरे उद्योग और शेयरधारकों द्वारा एक प्रतिकूल कदम करार दिया गया है और इसे 3जी के लिए भारतीय और विदेशी बोलीदाताओं दोनों के लिए एक गंभीर झटका माना जा रहा है।’

सीओएआई ने यह भी कहा है कि नियामक द्वारा ऐसे करों के लिए जो तर्क या कारण बताए गए हैं, वे स्वयं विरोधाभासी हैं। सीओएआई की ओर से यह पत्र आज डीओटी के सचिव एवं दूरसंचार आयोग के चेयरमैन सिद्धार्थ बेहुरा के नाम लिखा गया है।

जब इस बारे में सीओएआई के महा निदेशक टीवी रामचंद्रन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘डीओटी के सचिव को इस मामले का प्रतिनिधित्व करने को कहा गया है और उन्हें सलाह दी गई है कि इस मामले को दूरसंचार आयोग के समक्ष उठाया जाना चाहिए।’

सीओएआई ने अपने पत्र में कहा है, ‘अतिरिक्त शुल्क थोपे जाने की सिफारिश पूरी तरह से अवैध, गलत और अनुचित है।’ ट्राई ने कहा था कि स्लैब सिस्टम के तौर पर समान दर पर प्रशासनिक शुल्क लगाया जाना सामान्य होगा और इसका क्रियान्वयन भी आसान होगा।

जीएसएम सेवा प्रदाताओं की संस्था का कहना है कि ऐसे करों से सेवा के खर्च में इजाफा होगा। यह बोझ ऐसे वक्त बढ़ जाएगा जब क्षेत्र अपने राजस्व का लगभग 30 फीसदी शुल्कों के रूप में पहले से ही चुका रहा है।

Advertisement
First Published - December 16, 2008 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement