facebookmetapixel
Advertisement
रोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलान

Byju’s राइट्स इश्यू को निवेशकों से मिला 30 करोड़ डॉलर का कमिटमेंट

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया, “अभी तक Byju's को राइट्स इश्यू से करीब 30 करोड़ डॉलर की कुल कमिटमेंट प्राप्त हुई है।”

Last Updated- February 19, 2024 | 12:32 PM IST
Byjus
Representative Image

एडटेक प्रमुख थिंक एंड लर्न (Think & Learn Pvt Ltd), जो कि बायजू (Byju’s) के तहत संचालन करने वाली कंपनी को अपने चल रहे राइट्स इश्यू के लिए निवेशकों से 30 करोड़ डॉलर की कमिटमेंट मिली है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि थिंक एंड लर्न ने 22-25 करोड़ अमेरिकी डॉलर उद्यम मूल्यांकन पर 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए जनवरी में राइट्स इश्यू जारी किया था। यह फरवरी के अंत तक बंद हो जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया, “अभी तक बायजू को राइट्स इश्यू से करीब 30 करोड़ डॉलर की कुल कमिटमेंट प्राप्त हुई है।” इसके अलावा, कुछ निवेशकों ने राइट्स इश्यू का साइज बढ़ाने का भी सुझाव दिया है, लेकिन कंपनी के लिए प्राथमिकता मौजूदा इश्यू को सफलतापूर्वक बंद करना है।

यह भी पढ़ें: Adani Group जुटाएगा 2.6 अरब डॉलर, पश्चिम एशियाई देशों के टॉप सॉवरिन फंडों से चल रही बात

निवेशकों से बातचीत जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, राइट्स इश्यू में भागीदारी के लिए कंपनी नाराज निवेशकों से भी बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में ऐसा भी गया है कि राइट्स इश्यू में भागीदारी के लिए नाराज निवेशकों से भी बातचीत चल रही है। Byju’s को उम्मीद है कि नाराज निवेशक भी निवेश करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता तो उनकी हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत कम हो जाएगी।

एक सूत्र के अनुसार, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कंपनी के बोर्ड में दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के अपॉइंटमेंट की पेशकश की गई है। लेकिन यह नियुक्ति वित्तीय वर्ष 2023 के नतीजे जारी होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें: Zomato देगा Amazon-Flipkart को टक्कर, Blinkit का विस्तार करने की योजना

Byju’s को मार्च तिमाही में FY23 का रिजल्ट आने की उम्मीद

Byju’s (Think & Learn Pvt Ltd) को उम्मीद है कि इस तिमाही (January-March 2024) में वित्त वर्ष 2023 का वित्तीय परिणाम आ जाएगा। इसके बाद ही Byju’s अपने बोर्ड में दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की नियुक्ति पर विचार करेगा। कंपनी से नाराज निवेशकों ने 23 फरवरी को EGM (असाधारण आम बैठक) बुलाई है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement