facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

बैजूस ने आकाश को खरीदा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:16 AM IST

एडुटेक डेकाकॉर्न बैजूस ने करीब 1 अरब डॉलर के एक सौदे के तहत परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली फर्म आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) का आधिग्रहण किया है। सूत्रों ने कहा कि यह एडुटेक क्षेत्र का सबसे बड़ा शेयर एवं नकदी सौदा है। बैजूस ने कहा कि परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अग्रणी कंपनी एईएसएल के साथ यह एक रणनीतिक साझेदारी है।
बैजूस के संस्थापक एवं सीईओ बैजू रवींद्रन ने कहा, ‘मैं बाजार की अग्रणी और परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली सबसे भरोसेमंद नाम आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) को अपने साथ लाने के लिए काफी खुश हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी पूरक ताकत हमें क्षमताओं का निर्माण करने, आकर्षक एवं व्यक्तिगत सीखने का कार्यक्रम तैयार करने में समर्थ बनाएगी। पढ़ाई का भविष्य हाइब्रिड है और इस गठजोड़ के जरिये हम बेहतरीन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पढ़ाई लेकर आएंगे क्योंकि हम छात्रों के लिए प्रभावी अनुभव तैयार करने के लिए अपनी विशेषज्ञता को एकीकृत करेंगे।’
रवींद्रन ने कहा कि वैश्विक महामारी ने पढ़ाई के मिश्रित स्वरूप को सबसे आगे ला दिया है। उन्होंने कहा, ‘चूंकि हम दशकों की अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव को एकीकृत करेंगे, इसलिए यह साझेदारी आकाश की वृद्धि एवं सफलता की रफ्तार को कहीं अध्धिक तेज करेगी।’
यह साझेदारी भारत में दो सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद शिक्षा ब्रांडों को साथ लाएगी। इससे परीक्षाओं की तैयारी करने में आकाश की विशेषज्ञता को बैजूस की सामग्री एवं तकनीकी क्षमता से धार मिलेगी। एकीकरण के बाद बैजूस आकाश की वृद्धि को रफ्तार देने के लिए और निवेश करेगी।
करीब 33 वर्षों के अनुभव के साथ आकाश ने कहा कि उसने काफी प्रभावी शिक्षण परिवेश तैयार किया है जिसने लाखों छात्रों को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश लेने में मदद की है। साल 2019 में एईएसएल ने भारत की सबसे बड़ी, डिजिटल तौर पर समर्थ, ओमनीचैनल परीक्षा तैयारी कंपनी बनाने के लिए निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के साथ साझेदारी की थी। संस्थापक जेसी चौधरी और आकाश चौधरी के नेतृत्व में यह स्वतंत्र रूप से अपना परिचालन जारी रखेगी।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आकाश चौधरी ने कहा, ‘आकाश में हम नवोन्मेषी एवं डिजिटल तौर पर समर्थ शिक्षण समाधानों के जरिये छात्रों के अनुभव को बदलना चाहते हैं। बैजूस के साथ मिलकर हम एक ओमनीचैनल अध्ययन कार्यक्रम तैयार करेंगे जो परीक्षा तैयारी के अनुभव को अगले स्तर तक ले जाएगा।’
आकाश ने कहा, ‘इस साझेदारी से हमारी परिचालन इकाइयों को मजबूती मिलेगी लेकिन आकाश उसी जुनून एवं प्रतिबद्धता के साथ एक अलग इकाई के रूप में अपना परिचालन जारी रखेगी जिसके साथ इसके संस्थापक एवं अध्यक्ष जेसी चौधरी ने इसकी स्थापना की थी। हम बैजूस के साथ साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके जरिये हम अपने छात्रों, कर्मचारियों, निवेशकों एवं अन्य हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने का प्रयास करेंगे।’

Advertisement
First Published - April 6, 2021 | 1:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement