facebookmetapixel
Advertisement
टेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रार

दिल्ली-मुंबई में 1 मार्च से बीएसएनएल की सेवा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:36 AM IST

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में 1 मार्च से लैंडलाइन सेवाएं मुहैया कराना शुरू करेगी। इसके पहले यह माना जा रहा था कि सरकारी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के माध्यम से 1 जनवरी 2021 से सेवाएं मुहैया कराएगी,  लेकिन दोनों कंपनियों के बीच आंतरिक समस्याओं की वजह से ऐसा नहीं किया जा सका।
एक अधिकारी ने विस्तृत ब्योरा दिए बगैर कहा, ‘अब बीएसएनएल सेवाएं देने पर सहमत हो गई है। दोनों कंपनियों के बीच तकनीक से जुड़ा मसला था और इसकी वजह से देरी हो रही थी।’ दिसंबर में दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल को दिल्ली और मुंबई सहित देश भर में मोबाइल, फिक्स्ड लाइन, सैटेलाइट और अन्य संचार सेवाएं देने के लिए 20 साल का लाइसेंस दिया था, जो 29 फरवरी 2020 से प्रभावी है। बीएसएनएल को दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुडग़ांव टेलीफोन एक्सचेंजों और मुंबई, नवी मुंबई और कल्याण टेलीफोन एक्सचेंजों सेी स्थानीय क्षेत्र की सेवाओं के  लिए अधिकृत किया गया  है।
इस समय एमटीएनएल दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करती है और बीएसएनएल शेष भारत में सेवाएं देती है। सरकार ने अक्टूबर 2019 में घाटे में चल रही इन दो कंपनियों के विलय को मंजूरी दी थी। 24 अक्टूबर 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 68,751 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ इनका विलय किया जाना शामिल है।

Advertisement
First Published - January 18, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement