facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका और ईरान में तनाव से बढ़ी चिंता, भारत के पास 60 दिन का तेल भंडार; फिर भी महंगाई का खतराSIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक

संयुक्त उद्यम में ब्रिटानिया ने खरीदी फॉन्टेरा की हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 AM IST

प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की सबसे बड़ी देसी कंपनी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने ब्रिटानिया न्यूजीलैंड फूड्स प्रा. लि. (बीएनजेडएफ) में फॉन्टेरा ब्रांड्स (मॉरिसस होल्डिंग्स) लि. की मौजूदा 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने का फैसला किया है।
ब्रिटानिया ने इस बाबत फॉन्टेरा के साथ करार भी कर लिया है। बीएनजेडएफ की स्थापना दोनों कंपनियों ने 2002 के शुरुआत में एक संयुक्त उद्यम के रूप में की थी। वैसे, इस अधिग्रहण पर रिजर्व बैंक की तरफ से हरी झंडी मिलनी अभी बाकी है। इस अधिग्रहण के बाद बीएनजेडएफ, ब्रिटानिया के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।
इस अधिग्रहण की कोशिश में ब्रिटानिया पिछले आठ महीनों से लगी हुई थी। दरअसल, 150 करोड़ रुपये के नए निवेश के साथ ब्रिटानिया अपने डेयरी कारोबार को तेजी से बढ़ाना चाहती थी।
बीएनजेडएफ, एक 200 करोड़ रुपये की कीमत वाली कंपनी है। यह पनीर, दूध के पाउडर, मक्खन और घी को बेचती है। कंपनी ने इसे भी ब्रिटानिया ब्रांड में शामिल करने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement