facebookmetapixel
Advertisement
Laser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?

बीपीएल मोबाइल अब होगा ‘लूप मोबाइल’

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:18 PM IST

देश की सबसे पुरानी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बीपीएल मोबाइल कम्युनिकेशंस ने अपना नाम बदल कर अब ‘लूप मोबाइल’ कर लिया है।
दरअसल, नाम में परिवर्तन करने की वजह टीपीजी नांबियार की कंपनी बीपीएल ग्रुप से ब्रांड के इस्तेमाल का समझौता खत्म होना है।
गौरतलब है कि मोबाइल कंपनी पहले ही मालिकाना हक को लेकर एस्सार ग्रुप के रूइया और ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन के साथ विवादों से जूझ रही है। ऐसे में नाम परिवर्तन को लेकर कोई विवाद नहीं चाह रही है।
बीपीएल मोबाइल के सीईओ संजीव चाचोंडिया का कहना है कि लूप नाम कंपनी के चल रहे विज्ञापन अभियान ‘गेट इन द लूप’ से लिया गया है। उनका कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को कंपनी की पहचान करने में दिक्कत नहीं होगी।
उनके मुताबिक, कंपनी का नया नाम युवाओं को आकर्षित करेगा। कंपनी का नया लोगो युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। संजीव का कहना है कि कंपनी का ब्रांड नाम में बदलाव से किसी प्रकार का कोई विवाद पैदा नहीं होता है, क्योंकि न तो इसके मालिकाना हक में बदलाव हुआ है और न ही शेयरधारकों में किसी तरह की तब्दीली की गई है।
उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु स्थित बीपीएल ग्रुप के साथ हुए समझौते के तहत कंपनी को सालाना ब्रांड नाम के इस्तेमाल के लिए करार करना पड़ता था। लेकिन इस साल मार्च के अंत में यह करार खत्म हो रहा था। इस समझौते के तहत कंपनी की ओर से बीपीएल ग्रुप को तय राशि दिया गया था, जिसका खुलासा नहीं किया गया।

Advertisement
First Published - March 17, 2009 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement