facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयल

मर्सिडीज को पटखनी दे सरताज बनी बीएमडब्ल्यू

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:03 PM IST

भले ही मंदी का असर अब भारत में भी पूरे तौर पर दिखाई देने लगा है, लेकिन लग्जरी कार बाजार पर कब्जे की जंग और भी तेज हो रही है।
देश में पहली बार जर्मनी की कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी पुरानी प्रतिस्पर्ध्दी मर्सिडीज को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बड़ी बात यह है कि कंपनी ने मर्सिडीज को अच्छी-खासी तादाद में पछाड़ा है।
जनवरी में बीएमडब्ल्यू ने 270 कारों बेचीं, जो मर्सिडीज की कुल बिक्री के मुकाबले तीन गुनी है। जनवरी में मर्सिडीज बों सिर्फ 89 कारें ही बेच पाई। दोनों कंपनियों का कहना है कि 2009 ही वह साल है, जो यह तय करेगा कि क्या देश के लग्जरी कार बाजार में किसका दबदबा होगा?
एक्स 6 के लॉन्च के मौके पर बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष पीटर क्रोनश्नाब्ल ने बताया कि, ‘हम जनवरी में आगे बढ़ पाए, तो उसकी वजह थी हमारी 3 सीरिज और 5 सीरिज की कारों की कामयाबी। अप्रैल तक यह तस्वीर हो जाएगी कि मांग कितनी रहेगी।
हम इसके बाद ही साफ-साफ कुछ बता पाएंगे।’ पिछले साल कंपनी ने 2903 कारें बेची थी, जो उसके लिए भारत में अब तक के सबसे अच्छे आंकड़े थे। इसके बावजूद भी कंपनी मर्सिडीज बों की 24.5 फीसदी पीछे थी, जिसने पिछले साल मुल्क में 3,621 कारें बेचीं।
इस वित्त वर्ष में बीएमडब्ल्यू ने अब तक 5 और 6 सीरिज में 994 कारें बेचीं हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष इस अवधि में कंपनी 490 कारें ही बेच पाई थी।

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement