कंपनियां

IndiGo फ्लाइट में धूम्रपान करने के आरोप में ब्लॉगर ऐश्वर्या राय गिरफ्तार

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- February 22, 2023 | 11:02 AM IST

झारखंड की एक ब्लॉगर को कथित तौर पर इंडिगो के विमान में धूम्रपान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ब्लॉगर का नाम ऐश्वर्य राय बताया जा रहा है, जो कि विमान के शौचालय में सिगरेट पीती पकड़ी गई।

ये घटना मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में हुआ। ऐश्वर्या राय झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है।

बता दें कि इस ब्लॉगर को क्रु के मेंमबर ने वॉशरुम में सिगरेट पीते पकड़ लिया था। जिसके बाद उसे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि फ्लाइट में माचिस जैसी ज्वलनशील चीजें ले जाना सख्त मना है।

राय ने पुलिस को बताया कि वह विमान में धूम्रपान इसलिए कर रही थी क्योंकि वह इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना चाहती थी।

एयरपोर्ट थाने के प्रभारी अधिकारी आनंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राय का यह स्टंट जानलेवा हो सकता था।

First Published : February 22, 2023 | 11:01 AM IST