facebookmetapixel
Advertisement
एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायी

हर तिमाही एक नई आवासीय योजना पेश करने की तैयारी में बिड़ला रियल्टी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:19 PM IST

बीके बिड़ला समूह की सेंचुरी टेक्सटाइल ऐंड इंडस्ट्री की इकाई बिड़ला एस्टेट अगले साल से हर तिमाही एक नई आवासीय परियोजना पेश करने पर विचार कर रही है। कंपनी का मकसद देश की अग्रणी प्रॉपर्टी डेवलपर कंपनी बनना है।
बिड़ला एस्टेट के मुख्य कार्याधिकारी केटी जितेंद्रन ने कहा, ‘हम अगले साल 3 परियोजनाएं पेश करेंगे और उसके बाद साल में 4 से 5 परियोजनाएं लाएंगे।’ कंपनी अगले चरण में एनसीआर में गुडग़ांव, मुंबई में कल्याण और बेंगलूरु में मगाडी में परियोजना शुरू करने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा, ‘हम पहले प्रीमियम सेग्मेंट पर ध्यान देंगे। जब एक बार हम स्थापित ब्रांड बन जाएंगे, तब हम विभिन्न सेग्मेंट जैसे मध्य आय वर्ग की आवासीय परियोजनाओं में उतरेंगे। इन परियोजनाओं में मजबूती बना लेने और बेहतरीन नकदी प्रवाह के बाद हम विभिन्न सेग्मेंट में कदम रखेंगे।’
इस समय कंपनी की 90 प्रतिशत परियोजनाएं आवासीय जबकि शेष वाणिज्यिक परियोजनाएं हैं। जितेंद्रन ने कहा कि अगले 5 साल में यह अनुपात 75 और 25 का और अगले 10 साल में यह आधा-आधा होगा।
उन्होंने कहा कि कंपनी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रोजाना एक अपार्टमेंट बेच रही है, जहां एक अपार्टमेंट की कीमत 1.3 करोड़ रुपये से 2.5 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बेंगलूरु में 200 प्रॉपर्टी बेची है, जहां व फ्लोर बेच रही है। उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री बन जाने के कारण पुणे और मुंबई में भूमि के मालिक बातचीत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘मुंबई के परेल इलाके में कीमत 10 प्रतिशत गिरी है, लेनिक बेंगलूरु, एनसीआर और कल्याण में दाम कम नहीं हुए हैं।’
आईसीआईसीआई सिक्योरिटी में विश्लेषक अधिदेव चटोपाध्याय ने कहा कि कोविड-19 के कारण हुई देशबंदी में पहली तिमाही का कारोबार खत्म होने के बाद दूसरी तिमाही में संपत्ति का कारोबार कोविड-19 के पहले के स्तर के 65 प्रतिशत तक पहुंच गया क्योंकि मांग कम होने के कारण कीमतें कम हुईं और कर्ज की लागत घटी है।

Advertisement
First Published - December 12, 2020 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement