facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

सत्यम के सौदों से खफा हुए बड़े-बड़े ग्राहक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:48 AM IST

सॉफ्टवेयर दिग्गज सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज ने मायटास की दो कंपनियों के साथ अपने सौदे को रद्द करने का ऐलान तो कर दिया, लेकिन उसके ग्राहकों के बीच उसकी साख में शायद कुछ कमी आ गई है।


सत्यम के चेयरमैन बी रामलिंग राजू की नीयत पर कंपनी के तमाम ग्राहक सवाल खड़ा कर रहे हैं और कंपनी के साथ हुए सौदों पर भी फिर विचार करने की बात उनके बीच से सुनाई दे रही है।सत्यम को फिलहाल लगभग 960 करोड़ रुपये के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) ठेकों के नवीनीकरण का इंतजार है।

उनमें से कुछ बड़े ग्राहक यूनिलीवर, नेस्ले, डुपाँट, सिस्को सिस्टम्स, जीई, सोनी और ऐप्लाइड मैटीरियल्स हैं। लेकिन माना जा रहा है कि सत्यम के मायटास कांड की वजह से इन कंपनियों के साथ उसके रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

एक सूत्र ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘ऐसा नहीं है कि सिर्फ निवेशक ही सत्यम के इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट कारोबार में कदम रखने को सही नहीं मान रहे हैं बल्कि, कंपनी के क्लाइंट्स को भी इसमें आपत्ति है। अब ये क्लाइंट्स सवाल उठा रहे हैं कि कंपनी ने आईटी और बीपीओ क्षेत्र में अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आखिर क्या योजनाएं बनाई हैं।

भले ही सत्यम ने  दोनों कंपनियों का अधिग्रहण करने के फैसले को वापस ले लिया है पर इस कदम के बाद से ही लगातार कंपनी के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।’

इधर कुछ सत्यम के कुछ ग्राहकों अब कंपनी को सेवाएं देने से पीछे हटने पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं और अगर ऐसा होता है तो कंपनी को अपने प्रतिद्वंद्वियों टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो के सामने काफी नुकसान हो सकता है।

एक प्रमुख विश्लेषक ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘इस कदम ने पूरे आईटी उद्योग की एक नकारात्मक छवि पेश की है।’

इंडप्लेक्स कंसल्टिंग के सह संस्थापक और आउटसोर्सिंग सलाहकार सेवा के विशेषज्ञ सव्यसाची सतपथी ने कहा कि अगर कोई आईटी कंपनी अपने मुख्य कारोबार से अलग कुछ करने का विचार करती है तो तय है कि इससे ग्राहकों के पास गलत संदेश तो जाएगा ही।

वेंडरों के लिए आईटी ठेके आउटसोर्स करने के पहले विदेशी ग्राहकों विक्रेताओं की विश्वसनीयता को ही परखते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्राहक किसी कंपनी के साथ जुड़ने के पहले इस बात को लेकर आश्वस्त हो जाना चाहता है कि वह कंपनी लंबे समय तक अपना कारोबार चलाना चाहती हो।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement