facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

एमटीएन सौदे के लिए इक्विटी बेचेगी भारती

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:42 PM IST

निजी क्षेत्र की दिग्गज दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है।


भारती ने इस अधिग्रहण के लिए कोष जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों से इक्विटी बेचने के सिलसिले में बातचीत शुरू कर दी है। भारतीय जीएसएम प्रदाता कंपनी एमटीएन में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की संभावना तलाश रही है।


यह हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारती 800-1000 अरब रुपये जुटाएगी। इस राशि में से तकरीबन 720 अरब रुपये ऋण के जरिये जुटाए जाएंगे। इस मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक बाकी 80-280 अरब रुपये इक्विटी बेचकर जुटाए जाएंगे।


भारती समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील मित्तल ने शेयरधारकों से हिस्सेदारी बेचने की अनुमति हासिल करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। भारती एयरटेल की एयरटेल में 45.31 प्रतिशत हिस्सेदारी है वहीं पासटेल की इसमें 15.58 प्रतिशत, इंडियन कंटीनेंट इन्वेस्टमेंट की 4.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सेदारी पर सार्वजनिक और अन्य कंपनियों का नियंत्रण है।


खबरों के मुताबिक विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी चायना मोबाइल ने कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीकी बाजार को लेकर उत्सुक है, लेकिन वह एमटीएन के लिए बोली प्रक्रिया में शामिल नहीं है।


चायना मोबाइल के मुख्य कार्यकारी वांग जियानझोऊ ने कंपनी की सालाना आम बैठक के बाद मीडिया को बताया, ‘चायना मोबाइल एमटीएन के लिए बोली प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई है, लेकिन हम दक्षिण अफ्रीकी बाजार को लेकर उत्साहित हैं और इस बाजार में प्रवेश के लिए अवसर तलाश रहे हैं।’


उन्होंने कंपनी की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताने से इनकार कर दिया। लेकिन जानकारों के मुताबिक चायना मोबाइल हमेशा से अपने वैश्विक विस्तार, खासकर उभरते बाजारों, पर ध्यान केंद्रित करती रही है।

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement