facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

गुड़ी पड़वा पर Bajaj Auto की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, एक ही दिन में बेचे 26,938 वाहन

Advertisement

इसमें कंपनी की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक भी शामिल है।

Last Updated- March 31, 2025 | 3:17 PM IST
Bajaj hits record sales of over 26,000 vehicles in single day on Gudi Padwa

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ने गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र में एक ही दिन में रिकॉर्ड 26,938 वाहनों की बिक्री की। इसमें कंपनी की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक भी शामिल है। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 28 मार्च को मनाए गए महाराष्ट्रीय नववर्ष के दिन बजाज ने महाराष्ट्र में एक दिन में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। अनुमान के मुताबिक, यह बिक्री पिछले साल गुड़ी पड़वा पर हुई बिक्री से लगभग दोगुनी रही और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों की तुलना में भी कहीं ज्यादा रही।

पुणे स्थित बजाज ऑटो ने गुड़ी पड़वा के दिन कुल 19,017 मोटरसाइकिलें और 6,570 इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर बेचे, जो चेतक की कुल बिक्री का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है। इसके अलावा कंपनी ने 658 KTM बाइक्स और 693 प्रीमियम ट्रायम्फ बाइक्स की भी बिक्री की।

Also read: Defence Stocks: ताबड़तोड़ मिले सरकारी ऑर्डर के दम पर 35% तक चढ़ गए डिफेंस शेयर; क्या आगे भी दिखेगी मजबूत खरीदारी?

कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह रिकॉर्डतोड़ बिक्री हाल ही में लॉन्च की गई प्रीमियम चेतक 35 सीरीज की जबरदस्त मांग के चलते संभव हो पाई है। यह सीरीज ₹1 लाख से ऊपर की कीमत वाले सेगमेंट में आती है, जिसे कंपनी मजबूत करना चाहती है। चेतक 3502 की शुरुआती कीमत ₹1.30 लाख है जबकि इसके ऊपरी वेरिएंट की कीमत ₹1.42 लाख तक जाती है।

₹1 लाख और उससे ऊपर की प्रीमियम कैटेगरी में बजाज की बाजार हिस्सेदारी पहले लगभग 15% थी, जिसे यह नया प्रोडक्ट बढ़ाने में मदद कर सकता है। फिलहाल यह सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार का लगभग 50% हिस्सा रखता है।

दूसरा बड़ा कारण बजाज का अपने घरेलू राज्य में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क रहा है, जहां इसके अधिकतर टू-व्हीलर तैयार होते हैं। अनुमान के अनुसार, कंपनी के पास महाराष्ट्र में 1,200 से अधिक डीलर हैं।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement