facebookmetapixel
Advertisement
Market Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

बजाज ऑटो ने गिरवी रखी हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:13 PM IST

बजाज ऑटो के एक प्रवर्तक बड़ौदा इंडस्ट्रीज ने अपनी 2.56 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है।
कंपनी ने बीएसई से कहा कि उसके प्रवर्तक बड़ौदा इंडस्ट्रीज ने 27 फरवरी को अपने 1.81 लाख शेयर गिरवी रखा है। इसी तरह एक अन्य प्रवर्तक ने भी अपनी 2.43 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। हालांकि बजाज ऑटो ने कंपनी के प्रवर्तक के नाम का खुलासा नहीं किया है।
एस्सार ऑयल : एस्सार ऑयल लिमिटेड के एक प्रवर्तक एस्सार एनर्जी होल्डिंग्स ने अपनी 13.67 फीसदी हिस्सेदारी ऋणदाताओं के पास गिरवी रखी है।
कंपनी ने  कहा कि उसके प्रवर्तक एस्सार एनर्जी होल्डिंग्स ने ऋणदाताओं के पास 16.42 करोड़ इक्विटी शेयर गिरवी रख दिया है। कंपनी उत्खनन व उत्पादन, रिफाइनरी और विपणन विभाग के कारोबार का परिचालन करती है।
अदानी एंटरप्राइजेज : विविध कारोबार का परिचालन कर रहे अदानी एंटरप्राइजेज के प्रवर्तक गौतम अदानी और राजेश अदानी ने 16.84 फीसदी हिस्सेदारी को गिरवी रख दी है। कंपनी ने कहा कि एसबी अदानी परिवार ट्रस्ट के तहत गौतम अदानी व राजेश अदानी ने 27 फरवरी को 4.15 करोड़ शेयर गिरवी रखा है, जो कंपनी की 16.84 फीसदी के बराबर है।
एसपीएआरसी : फार्मास्युटिकल  से जुड़ी सन फार्मा एडवांस रिसर्च कंपनी लिमिटेड ने कहा कि उसके प्रवर्तक जयंत शांतिलाल सांघवी ने अपनी 0.38 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी के प्रवर्तक जयंत शांतिलाल सांघवी ने ऋणदाताओं के पास 7.90 लाख इक्विटी शेयर गिरवी रखे हैं।
अक्ष ऑप्टिफाइबर : ऑप्टिकल फाइबर का निर्माण करने वाली अक्ष ऑप्टीफाइबर लिमिटेड के प्रवर्तक लिक्विड इन्वेस्टमेंट्स एंड ट्रेडिंग कंपनी ने अपनी 7.63 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। 
स्ट्राइड्स आर्कोलैब : फार्मास्युटिकल फर्म स्ट्राइड्स आर्कोलैब के एक प्रवर्तक अर्कोलैब इंडिया प्रा. लि. ने अपनी 4.76 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने कहा कि उसके प्रवर्तक ने 28 फरवरी को 19.06 लाख शेयरों को गिरवी रखा है।

Advertisement
First Published - March 7, 2009 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement