facebookmetapixel
Advertisement
फाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगी

आर्सेलरमित्तल निप्पन ने किया पोस्को से करार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:02 AM IST

आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने पॉस्को महाराष्ट्र के साथ 2021 में हॉट रोल्ड कोइल (एचआरसी) की आपूर्ति के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किया है। यह करार करीब 5,000 करोड़ रुपये का है। एएम/एनएस इंडिया आर्सेलर मित्तल और निप्पोन स्टील का एक संयुक्त उद्यम है।
दोनों कंपनियों के बीच 2015 से यह इस प्रकार का छठा समझौता है। इस करार पर 27 जनवरी को हस्ताक्षर किया गया था। करार में यह भी कहा गया है कि एएम/एनएस इंडिया और पॉस्को महाराष्ट्र स्टील आपस में मिलकर उपभोक्ताओं को देसी इस्पात उत्पाद और सॉल्यूशंस मुहैया कराने के लिए मौजूदा श्रेणी की गुणवत्ता को बढ़ाने और नए मूल्य वर्धित श्रेणियों का विकास करने के लिए काम करेंगे।
गुजरात के हजीरा में विनिर्माण संयंत्र होने से एएम/एनएस इंडिया पॉस्को महाराष्ट्र के संयंत्र के लिए एचआरसी की आपूति के लिए रणनीतिक रूप से अहम है। एचआरसी का उपयोग कोल्ड रोल्ड और परतयुक्त इस्पात के विनिर्माण के लिए किया जाता है। इस समझौते पर टिप्पणी करते हुए एएम/एनएस इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी दिलीप ऊम्मेन ने कहा, ‘हम लागातार पॉस्को महाराष्ट्र का उसके प्रयासों में सहयोग करते रहेंगे क्योंकि एएम/एनएस इंडिया ने हमेशा ही ग्राहकों के लिए मूल्य वर्धन और मूल्य वर्धित श्रेणियों का विकास करने पर ध्यान दिया है।’

Advertisement
First Published - January 29, 2021 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement