facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

भारतीय आईटी को लगा एक और सदमा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:23 PM IST

सत्यम के बाद अब विश्व बैंक ने विप्रो के अलावा एक और सॉफ्टवेयर कंपनी मेगासॉफ्ट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।


साथ ही, दो अन्य भारतीय कंपनियों नेक्टर फार्मास्यूटिकल्स और गैप इंटरनेशनल के अलावा बैंक ने दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में सुरेंद्र सिंह नामक एक भारतीय के साथ कारोबार पर भी पाबंदी लगा दी है।

हालांकि विश्व बैंक की कार्रवाई के बारे में विप्रो के प्रवक्ता ने कहा कि विश्व बैंक की पाबंदी से कंपनी के कारोबार और परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मेगासॉफ्ट के अधिकारियों का भी कुछ ऐसा ही कहना है।

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को विश्व बैंक ने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज पर भी आठ साल के लिए पाबंदी लगाने की घोषणा की थी। सत्यम पर कर्मचारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने का आरोप था।

पाबंदी का कितना असर?

विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय आईटी कंपनियों के बड़े ग्राहकों में विश्व बैंक शुमार है। ऐसे में पाबंदी से जहां कंपनियों के राजस्व पर असर पड़ने की आशंका है, वहीं भारतीय आईटी कंपनियों की साख पर भी असर पड़ सकता है।

वैसे भी सत्यम फर्जीवाड़े के खुलासे से देसी आईटी कंपनियों को विदेशों में ग्राहक तलाशने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि विप्रो और मेगासॉफ्ट का कहना है कि इस पाबंदी से कंपनी के कारोबार और आय पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सत्यम के बाद विश्व बैंक ने लगाईं कुछ और पाबंदियां

नई सूची में शामिल हैं पांच भारतीय नाम

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement