facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

एमऐंडएम के एमडी व सीईओ होंगे अनीश शाह

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:36 AM IST

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के निदेशक मंडल ने अनीश शाह को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया है, जो 2 अप्रैल, 2021 से प्रभावी होगा। वह अभी डिप्टी एमडी और ग्रुप सीएफओ हैं। पिछले साल 20 दिसंबर को समूह की तरफ से घोषित प्रबंधन के उत्तराधिकार की योजना के बाद यह हो रहा है। नवंबर में जब आनंद महिंद्रा गैर-कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका में आ जाएंगे तब महिंद्रा समूह के इतिहास में शाह पहले प्रोफेशनल एमडी व सीईओ बन जाएंगे, जिनके पास महिंद्रा समूह के काराबारों का पूरा प्रबंधन व जिम्मेदारी होगी। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
एमऐंडएम के एमडी व सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य पवन गोयनका 2 अप्रैल को रिटायर होंगे। प्रबंध निदेशक व सीईओ रहते हुए गोयनका ने वाहन व फार्म इक्विपमेंट क्षेत्रों की अगुआई की। कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर इन क्षेत्रों का पूरा कार्यभार संभालेंगे और शाह को रिपोर्ट करेंगे।
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक बयान में कहा, कंपनी में पवन ने 27 साल के कैरियर में जो काम किया, उसका मैं अभिनंदन करता हूं, जिसके चलते मजबूत बढ़त हासिल हुई। उत्तराधिकार की योजना को यथासंभव बिना अवरोध के आगे बढ़ाने पर मैंं उनका आभार व्यक्त करता हूं। महिंद्रा ने कहा, पिछले 75 वर्षों में हमारी कामयाबी की एक वजह यह रही कि हमने सही समय में बदलाव किया और सही कदम उठाए। शाह महिंद्रा समूह के लिए सही नेतृत्वकर्ता हैं।
महिंद्रा ने कहा, अब महिंद्रा समूह के कारोबारों (महिंद्रा ग्लोबल ऑपरेशंस समेत), कायापलट के एजेंडे और विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रमों आदि पर शाह की पूरी निगरानी होगी।    

Advertisement
First Published - March 27, 2021 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement