कंपनियां

अनामुडी रियल एस्टेट्स ने शोभा लिमिटेड में बेचीं 9.99% हिस्सेदारी, जानें कितने में हुई डील

अनामुडी रियल एस्टेट्स की समझौते से पहले शोभा लिमिटेड में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी जिसमें से उसने करीब पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 26, 2024 | 2:40 PM IST

गोदरेज परिवार (Godrej Family) की कंपनी अनामुडी रियल एस्टेट्स (Anamudi Real Estates) ने बेंगलुरू स्थित शोभा लिमिटेड (Shobha Limited) में अपने 47.37 लाख शेयर बेच दिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने निवेश को मौद्रीकृत (monetized) करने की अपनी रणनीति के तहत शेयर बाजार में ‘ब्लॉक’ समझौते के जरिये करीब 860 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

अनामुडी रियल एस्टेट्स की समझौते से पहले शोभा लिमिटेड में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी जिसमें से उसने करीब पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। सूत्रों के अनुसार, शेयर बाजार पर वैश्विक तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों को करीब 1,810 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 47,37,548 शेयर बेचे गए, जो करीब 860 करोड़ रुपये के बैठते हैं।

बीएसई (BSE) पर शोभा लिमिटेड का शेयर 1,862.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। शोभा लिमिटेड देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है। उसने हाल ही में राइट्स इश्यू के जरिये 2,000 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

First Published : July 26, 2024 | 2:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)