facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

एमेजॉन का ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर जोर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:46 AM IST

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन अपने ग्राहकों को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए भारतीय बाजार में लगातार विक्रेताओं के साथ काम कर रही है। कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि 1,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की पहली खेप भारत पहुंच गई है जो ग्राहकों और विक्रेताओं की खरीद के लिए उपलब्ध है। शेष 8,000 कंसन्ट्रेटर के इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है। एमेजॉन ने कहा, ‘एमेजॉन पर विक्रेता अब पूरे भारत में ग्राहकों के लिए ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर और कीटाणुनाशक जैसे अन्य उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर बेचे सकेंगे।’ 
एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा, ‘पिछले कुछ हफ्तों में हमने ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की उपलब्धता की खोज में 70 गुना तक की वृद्धि देखी है। ग्राहकों के लिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित अनय महत्त्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की सूची को बढ़ाने के लिए विक्रेताओं के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’ गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी हो गई है। यही कारण है कि भारतीय बाजार में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की मांग में उल्लेखनीय तेजी दिख रही है।

Advertisement
First Published - May 16, 2021 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement