facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Amazon Layoff: भारत में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी एमेजॉन

Advertisement

कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर में 18,000 से अधिक पदों को समाप्त कर रही है।

Last Updated- January 06, 2023 | 8:30 PM IST
Amazon India

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है। कंपनी दुनिया भर में छंटनी कर रही है और यह उसी का हिस्सा है। सूत्रों से शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर में 18,000 से अधिक पदों को समाप्त कर रही है। सूत्र ने कहा, ”कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 नौकरियों को खत्म करने के निर्णय से देश के लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।”

एक अन्य सूत्र ने कहा कि एमेजॉन के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं। इस फैसले से यहां एक प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर एमेजॉन इंडिया के प्रवक्ता ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन एमेजॉन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एंडी जेस्सी के एक लेख लिंक साझा किया है।

लेख में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों को खत्म करने के कंपनी के फैसले की जानकारी दी है। जेस्सी ने लिखा है, ”हम करीब 18,000 पदों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। इस फैसले से कई समूह प्रभावित होंगे। हालांकि, ज्यादातर पद एमेजॉन स्टोर और पीएक्सटी (पीपुल, एक्सपीरिएंय और प्रौद्योगिकी) संगठन से संबंधित हैं।’’

एमेजॉन में 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 16,08,000 फुल टाइम और पार्ट टाइम कर्मचारी काम कर रहे थे।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement