facebookmetapixel
Advertisement
कैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टलीपश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी

10 लाख लोगों को कोविड टीका लगवाएगी एमेजॉन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:01 AM IST

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन इंडिया भारत में 10 लाख से अधिक लोगों के लिए कोविड-19 टीके की लागत का वहन करेगी। इसमें उसके भारतीय कर्मचारी, सहयोगी और पिछले साल के बाद सूचीबद्ध होने वाले सक्रिय विक्रेता शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें एमेजॉन फ्लेक्स ड्राइवर्स, आई हैव स्पेस (आईएचएस) स्टोर साझेदारों, ट्रकिंग साझेदारों और उनके योग्य आश्रितों के साथ-साथ डिलिवरी सर्विस पार्टनर सहयोगियों का परिचालन साझेदार नेटवर्क भी शामिल होगा।
देश में कोविड-19 का टीकाकरण अब 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है। कंपनी उन सभी पात्र लोगों को खुद की और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
एमेजॉन की यह पहल पिछले साल वैश्विक स्तर पर अपनी टीमों के लिए विशेष बोनस एवं प्रोत्साहन के लिए 2.5 अरब डॉलर के निवेश से अतिरिक्त है। कंपनी ने कोविड-19 संबंधी उपायों पर कुल मिलाकर 11.5 अरब डॉलर कर निवेश किया है।
एमेजॉन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने कहा, ‘पिछले साल यह देखकर अच्छा लगा कि हमारी टीम, विक्रेताओं और पार्टनरों ने देश में कोविड-19 के कारण पैदा हुई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में किस प्रकार काम किया।’ उन्होंने कहा, ‘हमने काफी नवाचार देखा और सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि हमारी टीमों के बीच देश के लोगों की सेवा करने और ग्राहकों को सुरक्षित रखने के प्रति काफी उत्साह दिखा।’
अग्रवाल ने कहा कि हमारी टीमों और भागीदारों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा एमेजॉन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘हम पात्र व्यक्तियों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हम हमारे कर्मचारियों, सहयोगियों, परिचालीन साझेदारों के नेटवर्क, विक्रेताओं और उनके योग्य आश्रितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण की लागत को वहन करेंगे।’
पिछले महीने फूडटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्विगी ने कहा था कि वह 100 फीसदी लागत का वहन करते हुए अपने सभी डिलिवरी पार्टनर को कोविड-19 का टीकाकरण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के करीब 500 शहरों में अपनी मौजूदगी के साथ स्विगी के डिलिवरी नेटवर्क में 2 लाख से अधिक डिलिवरी पार्टनर मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - April 12, 2021 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement