facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

Amazon इंडिया ला रही है 100 से ज्यादा नए ब्यूटी ब्रांड, नाइका और मिंत्रा की बढ़ी चुनौती

Advertisement

कोरियन और फ्रेंच ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग छोटे शहरों में दोगुनी, एमेजॉन ने पकड़ा बड़ा ट्रेंड

Last Updated- May 22, 2026 | 8:29 AM IST
Amazon India

जब इस साल के आखिर में डोल्से ऐंड गैबाना एमेजॉन इंडिया पर आगाज करेगी तो इसके कदरदान केवल मुंबई या दिल्ली जैसे महानगरों में नहीं बल्कि त्रिशूर और गुवाहाटी जैसे छोटे शहरों में भी खूब होंगे। ये मझोले एवं छोटे शहर ऐसे बाजार हैं जहां हाल तक महंगे सौंदर्य उत्पाद ब्रांड की पहुंच सीमित थी। मगर अब इन शहरों में सौंदर्य उत्पादों की बढ़ती मांग देखते हुए एमेजॉन खास इंतजाम कर रही है।

ई-कॉमर्स क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने अपने महंगे सौंदर्य उत्पादों का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके तहत वर्ष 2026 में एमेजॉन इंडिया पर 100 से अधिक नए ब्रांड उतरेंगे इनमें डोल्से ऐंड गब्बाना, लॉरा मर्सियर, एलेमिस, अर्बन डेके, अवेडा, ला रोश पोसे, बायोडेंस, यूसेरिन, पाउलाज चॉइस, रिफ्स और अनेसा आदि शामिल हैं।

एमेजॉन इंडिया के ब्यूटी डायरेक्टर सिद्धार्थ भगत ने कहा,‘एमेजॉन पर महंगे सौंदर्य ब्रांड की मांग में सालाना 50 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है जबकि कोरियाई और फ्रांस के फार्मेसी उत्पादों की मांग लगभग दोगुनी हो गई है। इस मांग का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा त्रिशूर, देहरादून, पटियाला, गुवाहाटी और कोल्हापुर जैसे मझोले और छोटे शहरों (टियर 3) शहरों से आ रहा है। यह एक मजबूत संकेत है कि इन महंगे ब्रांड की चाहत पूरे भारत में गहरी पैठ बना रही है।’

भारत में अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच इस वर्ष आने वाले नए उत्पादों में जापानी, ऑस्ट्रेलियाई, फ्रांसीसी सौंदर्य उत्पाद और पश्चिम एशियाई देशों के सुगंध ब्रांड जैसे अनेसा, कोकेबाना, मिस्टीकेयर, गोट सोप्स, केएनएस और वन लीफ भी शामिल होंगे। जुलाई में ‘प्राइम डे’ के मौके पर ग्राहक एमेजॉन पर वैश्विक और स्वदेशी प्रीमियम ब्रांडों के सौंदर्य उत्पादों पर नए उत्पादों, नई पेशकश (ऑफर) और सौदों लाभ उठा सकते हैं।

रेडसीर के मुताबिक भारत का सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल (बीपीसी) बाजार वित्त वर्ष 2025 में 23 अरब डॉलर का था और 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2030 तक यह बाजार 40 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा जिससे भारत वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा बीपीसी बाजार बन जाएगा। इस तरह, इस मामले में केवल अमेरिका, चीन और जापान से ही पीछे रह जाएगा।

भगत ने कहा कि समय के साथ भारत में सौंदर्य उत्पादों की पहुंच ब्राजील, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बाजारों के करीब पहुंच सकती है। एमेजॉन का फिलहाल नाइका, मिंत्रा, ब्लिंकइट और जेप्टो जैसी कंपनियों से मुकाबला चल रहा है जो महंगे सौंदर्य उत्पादों के लिए क्विक कॉमर्स(झटपट सामान पहुंचाने की रणनीति) कारोबार का विस्तार कर रहे हैं।

भगत ने कहा कि महंगे सौंदर्य उत्पाद खंड में एमेजॉन की खासियत चार क्षेत्रों में निहित है। यह भारत में अधिक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ला रही है और अपने उत्पादों का दायरा बढ़ा रही है। इसने पहुंच और खोज बेहतर बनाने के लिए डिलिवरी और शॉपिंग टूल में निवेश किया है। यह 500 से अधिक गैर-मेट्रो पिन कोड में लगभग 1.2 लाख इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर (ऑडियो-वीडियो सामग्री तैयार करने वाले लोग) के तंत्र का इस्तेमाल कर महानगरों से दूर छोटे शहरों से परे जागरूकता फैला रही है। यह अधिकृत विक्रेता बैज और बैकएंड जांच-पड़ताल के माध्यम से विश्वास को मजबूत कर रही है ताकि उपभोक्ता आत्मविश्वास के साथ खरीदारी कर सकें।

भगत ने कहा,‘विभिन्न जरूरतों के लिए उत्पादों की पेशकश बढ़ाने में निवेश करने के साथ-साथ हम रफ्तार पर भी उतना ही ध्यान दे रहे रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement