facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयर

उड़ान के दौरान होने वाली घटनाओं की तुरंत जानकारी देने के लिए Air India करेगी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 2:24 PM IST
Air India

टाटा समूह (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा प्रबंधन को बढ़ाने और उड़ान के दौरान होने वाली घटनाओं की तत्काल समय में जानकारी प्राप्त करने के लिए वह ब्रिटेन की कंपनी आइडियाजेन के क्लाउड सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन ‘कोरुसन’ (coruson software) का इस्तेमाल करेगी।

एयर इंडिया ने एक बयान में बताया कि कोरुसन एक सुरक्षा डेटा सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है और यह एक मई, 2023 से ऑनलाइन आ जाएगा। इससे, उड़ान के दौरान विमान में होने वाली घटनाओं का पता तत्काल या तुरंत चल सकेगा।

दरअसल पिछले वर्ष एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में दो यात्रियों के खराब बर्ताव की घटनाओं समेत इस प्रकार की कम से कम तीन घटनाएं हुई थीं। घटनाओं की जानकारी देने में खामियों का हवाला देते हुए विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन पर जुर्माना लगाया था।

एयर इंडिया ने कहा कि यह एप्लिकेशन कागजी कार्रवाई की आवश्यकता को काफी हद तक कम कर देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि स्वचालित प्रक्रियाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण कर्मियों और अधिकारियों तक महत्वपूर्ण जानकारी अविलंब पहुंच जाए।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘इससे कार्रवाई समय पर होगी।’’ एयरलाइन पायलट और परिचालक दल के सदस्यों के लिए आईपैड खरीदने की भी तैयारी कर रही है, जिन पर कोरुसन उपलब्ध होगा। एयर इंडिया ने कहा, ‘‘इसकी मदद से एयरलाइन के पूरे संगठन पर नजर रखी जा सकेगी, ताजा आंकड़ों तक पहुंच मिल सकेगी, जिनका उपयोग संभावित जोखिम का पता लगाने और उसका असर कम करने के लिए किया जा सकेगा। इस प्रकार परिचालन सुरक्षा बढ़ जाएगी।’’

एयर इंडिया में रक्षा, सुरक्षा और गुणवत्ता मामलों के प्रमुख हैनरी डोनोहोए ने बताया कि एयरलाइन में मौजूदा प्रणालियों और प्रक्रियाओं को उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण रूप से अद्यतन किया जाएगा जिससे महत्वपूर्ण सूचनाओं और आंकड़ों का वास्तविक समय में प्रवाह हो सके। बयान में बताया गया कि 250 से ज्यादा एयरलाइन आइडियाजेन की ग्राहक हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement