facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

Air India ने चालक दल के 10 सदस्यों को निलंबित किया

Advertisement

अगले महीने विस्तारा का विलय किए जाने के पहले एयर इंडिया चालक दल के सदस्यों के लिए संशोधित नीति लेकर आई है।

Last Updated- October 29, 2024 | 6:17 AM IST
Air India

एयर इंडिया ने अपनी संशोधित नीति का विरोध करने के लिए अन्य सदस्यों को उकसाने के आरोप में सोमवार को चालक दल के 10 सदस्यों को निलंबित कर दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

अगले महीने विस्तारा का विलय किए जाने के पहले एयर इंडिया चालक दल के सदस्यों के लिए संशोधित नीति लेकर आई है। एक दिसंबर से प्रभावी होने वाली इस नीति में उड़ानों के बीच के खाली समय के दौरान कमरे साझा करने का प्रावधान किया गया है।

ऑल इंडिया केबिन क्रू एसोसिएशन ने कमरे साझा करने की जरूरत का विरोध करते हुए इसे ‘अवैध, कानूनन गलत और कई मोर्चों पर शुरू से ही अमान्य’ करार दिया है। इसने इस मामले में श्रम मंत्रालय के हस्तक्षेप की भी मांग की है। इस विरोध पर टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने चालक दल के कुछ सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Also read: अच्छा प्रदर्शन कर रही अर्थव्यवस्था, नकारात्मक के मुकाबले सकारात्मक बातें अधिक: दास 

घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने बताया कि नीति का विरोध करने के लिए दूसरों को उकसाने के आरोप में चालक दल के 10 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, इस मुद्दे पर एयर इंडिया ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

 

 

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 6:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement