facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजी

AI के लिए लीगल और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की जरूरतः Microsoft अध्यक्ष

Advertisement

स्मिथ ने कहा कि एआई प्रशासन के विविध पहलुओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारगर बनाने के लिए एक बहुपक्षीय प्रारूप की जरूरत होगी।

Last Updated- August 24, 2023 | 4:17 PM IST
Microsoft Outage

दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन एवं अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ (Microsoft Vice Chair & President Brad Smith) ने कृत्रिम मेधा (AI) के लिए व्यापक कानूनी एवं नियामकीय ढांचा (legal and regulatory framework) बनाने के साथ एआई प्रणाली में सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले उपायों की भी वकालत की है।

जी20 के व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत दौर पर आए स्मिथ ने अपने एक ब्लॉग में एआई को लेकर दुनियाभर में जताई जा रही आशंकाओं पर व्यापक चर्चा शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा है कि जी20 का अध्यक्ष भारत इस दिशा में काफी मददगार हो सकता है।

उन्होंने ‘एआई में भारत के लिए अवसर’ शीर्षक से लिखे इस ब्लॉग में भारत के विशेष संदर्भ में पांच प्रमुख सुझाव दिए हैं। इनमें से एक सुझाव यह है कि सरकार की अगुवाई में नया एआई सुरक्षा प्रारूप बनाने और उसे अमलीजामा पहनाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : भारत सबसे तेजी से बढ़ती AI प्रतिभा वाले शीर्ष 5 देशों में शामिल: LinkedIn रिपोर्ट

स्मिथ ने कहा कि एआई प्रशासन के विविध पहलुओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारगर बनाने के लिए एक बहुपक्षीय प्रारूप की जरूरत होगी। यह प्रारूप कई देशों के नियमों एवं कानूनों को एकसूत्र में जोड़ने का काम करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि किसी एक देश में सुरक्षित बताई गई एआई प्रणाली दूसरे देश में भी सुरक्षित मानी जाए।

उन्होंने इस दिशा में विमानन क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को एक नजीर बताते हुए कहा कि एआई प्रणाली के लिए बहुपक्षीय प्रारूप इसी आधार पर तैयार किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जी20 का मौजूदा अध्यक्ष और एआई पर वैश्विक भागीदारी का प्रमुख होने के नाते भारत एआई से जुड़े मसलों पर वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद के लिए एकदम सही जगह पर है।’’ उन्होंने कहा कि एआई के नियमन को लेकर भारत के प्रयासों को कई देश एक उदाहरण के तौर पर लेंगे।

यह भी पढ़ें : 5 कंपनियों ने पीएलआई-ऑटो के तहत किए मूल्यवर्धन के आवेदन

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 4:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement