कंपनियां

Adani Power मुंद्रा प्लांट में बॉयलर चलाने के लिए कोयले के साथ मिलाएगी ग्रीन अमोनिया

हरित हाइड्रोजन से निकाली गई हरित अमोनिया में कार्बन नहीं होता है और इसके दहन से कार्बन डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन भी नहीं होता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 29, 2023 | 4:11 PM IST

अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने बुधवार को कहा कि वह गुजरात के मुंद्रा स्थित संयंत्र में 330 मेगावाट का बॉयलर चलाने के लिए कोयले के साथ हरित अमोनिया का उपयोग करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हरित अमोनिया की मात्रा कुल ईंधन आवश्यकता का 20 प्रतिशत तक होगी। इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

बयान के मुताबिक, ”अदाणी पावर ने कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए अपनी बहुआयामी पहल के तहत मुंद्रा संयंत्र में हरित अमोनिया दहन पायलट परियोजना शुरू की है। परियोजना के हिस्से के रूप में मुंद्रा संयंत्र में 330 मेगावाट के बॉयलर में पारंपरिक कोयले के साथ 20 प्रतिशत तक हरित अमोनिया को जलाया जाएगा।”

हरित हाइड्रोजन से निकाली गई हरित अमोनिया में कार्बन नहीं होता है और इसके दहन से कार्बन डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन भी नहीं होता है।

First Published : November 29, 2023 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)