कंपनियां

अदाणी समूह की नजर 45 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता पर

गुजरात में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा पार्क

Published by
भाषा   
Last Updated- March 26, 2024 | 10:19 PM IST

उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह का लक्ष्य 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करना है, जो गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहा है।

लंदन के विज्ञान संग्रहालय में ‘ऊर्जा क्रांति: अदाणी हरित ऊर्जा गलियारा’ के उद्घाटन समारोह में गौतम अदाणी ने कहा कि उनके समूह की नवीकरणीय ऊर्जा शाखा, अदाणी ग्रीन एनर्जी एक ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है जो ग्रह की देखभाल करने की प्रतिबद्धता का सम्मान करती है। यह न केवल इस पीढ़ी और अगली पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है।

उन्होंने कहा, ‘दुनिया के अग्रणी सौर ऊर्जा निर्माता और भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी के रूप में, हम कई बड़े कदम उठा रहे हैं।’

उन्होंने कहा ‘गुजरात के खावड़ा में हम दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहे हैं। इसकी उत्पादन क्षमता 30 गीगावॉट ऊर्जा होगी और यह अविश्वसनीय रूप से बड़ा है। इसका 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पेरिस की तुलना में पांच से अधिक गुना बड़ा है।’

First Published : March 26, 2024 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)