facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Adani Airports की बड़ी तैयारी, इंटरनेशनल लेंडर्स से $75 करोड़ जुटाए; 6 प्रमुख एयरपोर्ट्स होंगे अपग्रेड

Advertisement

अदाणी एयरपोर्ट्स (Adani Airports) छह हवाई अड्डों पर फोकस कर रही है। इनमें अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

Last Updated- June 04, 2025 | 1:19 PM IST
Adani Airports

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises) की सब्सिडियरी कंपनी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स (AAHL) ने इंटरनैशनल कर्जदाताओं के समूह से 75 करोड़ डॉलर की बाहरी एक्सटर्नल कमर्शियल (ECB) हासिल किया है। अदाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार (4 जून) को एक्सचेंज फाईलिंग में यह जानकारी दी।

फाईलिंग के अनुसार, यह फंड 40 करोड़ डॉलर के मौजूदा कर्ज के पुनर्भुगतान के लिए उपयोग किया जाएगा। जबकि शेष राशि का उपयोग छह हवाई अड्डों और अदाणी एयरपोर्ट्स के गैर-एरोनॉटिकल कारोबार में कैपिटल एक्सपेंडिचर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस फाइनेंसिंग राउंड का नेतृत्व फर्स्ट अबू धाबी बैंक, बार्कलेज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने किया।

अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, “दुनिया की अग्रणी फाइनेंशियल संस्थाओं की तरफ से हम पर जताया गया विश्वास, भारत की एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर में लॉन्ग टर्म संभावनाओं को दर्शाता है। अदाणी एयरपोर्ट्स ग्राहक अनुभव को बेहतरीन बनाने, तकनीक के जरिए संचालन को सुगम बनाने और अपने नेटवर्क में स्थिरता व सामुदायिक जुड़ाव को प्राथमिकता देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

Also Read: Gautam Adani का बड़ा ऐलान: अगले 5 साल में Adani Group अलग-अलग सेक्टर्स में करेगी $20 अरब निवेश

Adani Airports: छह प्रमुख हवाई अड्डों और गैर-एरो रेवन्यू पर फोकस

अदाणी एयरपोर्ट्स (Adani Airports) छह हवाई अड्डों पर फोकस कर रही है। इनमें अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। इन हवाई अड्डों पर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को संभालने की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा फंड के कुछ हिस्से को रिटेल, फूड एंड बेवरेज, ड्यूटी-फ्री और अन्य गैर-एरोनॉटिकल कारोबारों के ग्रोथ में भी निवेश किया जाएगा।

2040 तक क्षमता तीन गुना करने का लक्ष्य

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 में अदाणी एयरपोर्ट्स ने 9.4 करोड़ यात्रियों को संभाला था। जबकि इसकी कुल क्षमता 11 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। अब कंपनी का लक्ष्य है कि 2040 तक सालाना यात्री क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 30 करोड़ तक ले जाना का है। कंपनी ने इसे चरणबद्ध तरीके से हासिल करने की योजना बनाई है।

Also Read: Adani Group की यह कंपनी जुटाएगी ₹4,300 करोड़, बोर्ड ने दी मंजूरी; QIP के जरिए जुटाए जाएंगे पैसे

विस्तार के तहत नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआती क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की होगी। कंपनी ने इस संख्या को बढ़ाकर 9 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 12:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement