facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलान

अल्केमिस्ट होल्डिंग्स एवं तीन अन्य के खाते कुर्क होंगे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:21 AM IST

बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों के 444.67 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर अल्केमिस्ट होल्डिंग्स और तीन व्यक्तियों के बैंक के साथ डिमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इन इकाइयों के भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निर्देश के तहत निवेशकों का पैसा लौटाने में विफल रहने के बाद वसूली कार्रवाई शुरू की गई है।     
नियामक ने अगस्त 2015 में अल्केमिस्ट होल्डिंग्स और उसके निदेशकों को निवेशकों का पैसा लौटाने को कहा था। कंपनी ने 4.26 लाख लोगों को विमोच्य तरजीही शेयर जारी कर 444.67 करोड़ रुपये जुटाए थे। सेबी ने गुरुवार को कुर्की नोटिस में बैंकों और डिपॉजिटरीज से अल्केमिस्ट होल्डिंग्स और तीन व्यक्तियों-ब्रिजमोहन महाजन, विक्रमादित्य सिंह और चंद्रशेखर के खातों से किसी प्रकार की निकासी की अनुमति देने से मना किया। हालांकि कर्ज की अनुमति दी गई है। साथ ही नियामक ने बैंकों को लॉकर समेत सभी खातों को कुर्क करने का निर्देश दिया। सेबी के अनुसार इस बात की काफी संभावना है कि चूककर्ता डिमैट खातों में रखे प्रतिभूतियों या म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो में निवेश को भुना सकते हैं। सभी बैंकों को दिए गए नोटिस में नियामक ने तत्काल प्रभाव से इन इकाइयों से जुड़े लॉकर और सभी खातों को कुर्क करने कहा है। खाते या लॉकर अगर दूसरे के नाम पर संयुक्त रूप से है, तो भी उसे कुर्क किया जाएगा।        

पीरामल एंटरप्रा. के कार्यकारी निदेशक होंगे जिजिना
पीरामल एंटरप्राइजेज ने पीरामल कैपिटल के प्रबंध निदेशक खुशरु जिजिना को कंपनी के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, वित्तीय सेवा के रूप में शामिल करने की शुक्रवार को जानकारी दी। पीरामल एंटरप्राइजेज ने एक बयान में कहा कि पीरामल कैपिटल 2010 में स्थापित पीरामल एंटरप्राइजेज की वित्तीय सेवा कंपनी है। भाषा

Advertisement
First Published - April 2, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement