facebookmetapixel
Advertisement
भारत में विदेशी निवेशकों की राह में रोड़े डाल रहे छह मुद्दों पर तत्काल ध्यान जरूरीदालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़भारती लाइफ में प्रूडेंशियल की बड़ी हिस्सेदारी, 3,500 करोड़ रुपये में होगा अधिग्रहणलार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डील

­Accenture ने 16.7 अरब डॉलर का राजस्व कमाया

Advertisement

विदेशी मुद्रा प्रभाव रहा नकारात्मक, तीसरी तिमाही में 16.9-17.5 अरब डॉलर राजस्व की उम्मीद

Last Updated- March 20, 2025 | 10:48 PM IST
एक्सेंचर को 1 अरब डॉलर के GenAI सौदों में कैसे मिली सफलता, How did Accenture manage to secure $1 billion worth of GenAI deals?

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा और परामर्शक कंपनी एक्सेंचर का दिसंबर-फरवरी की अवधि में राजस्व सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 16.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह कंपनी के 16.2 अरब डॉलर से 16.8 अरब डॉलर के अनुमान के अनुरूप है। आयरलैंड मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अपने पूरे साल के राजस्व वृद्धि परिदृश्य की निचली सीमा को स्थानीय मुद्रा में पहले के 4 से 7 प्रतिशत से 5 से 7 प्रतिशत कर दिया है। एक्सेंचर सितंबर-अगस्त वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए राजस्व 16.66 अरब डॉलर रहा, जो अमेरिकी डॉलर में पांच प्रतिशत और स्थानीय मुद्रा में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘तिमाही के दौरान विदेशी मुद्रा प्रभाव लगभग नकारात्मक 3.0 प्रतिशत था, जबकि कंपनी की पहली तिमाही की जारी आय में नकारात्मक 2.5 प्रतिशत की धारणा दी गई थी।’ एक्सेंचर को 2024-25 की तीसरी तिमाही में 16.9 अरब डॉलर से 17.5 अरब डॉलर के बीच राजस्व की उम्मीद है। तिमाही के अंत में वैश्विक स्तर पर कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 8,01,000 से अधिक थी।

 

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement