facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेटEmkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे

एसीसी बंद कर सकती है और संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 2:59 PM IST

देश की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी सीमेंट्स घटती मांग के कारण कुछ संयंत्र और बंद कर सकती है।


कम मांग से गोदामों में माल इकट्ठा होने के कारण कंपनी ने गागल संयंत्र लगभग 15 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया था। एसीसी के प्रबंध निदेशक सुमित बनर्जी ने बताया, ‘गागल संयंत्र बंद करने का फैसला बिल्कुल सही था।’

230 लाख टन की उत्पादन क्षमता वाली एसीसी सीमेंट्स के  देश भर में 15 संयंत्र हैं। बनर्जी ने बताया, ‘गागल संयंत्र को बंद करने का फैसला कंपनी के हित में था। मांग कम और उत्पादन ज्यादा हो तो उत्पादन घटाना ही बेहतर होता है। इससे हम घाटे से बचते हैं।’

 कंपनी और किस राज्य में संयंत्र बंद करने की योजना बना रही है। बनर्जी ने बताया, ‘इस बारे में कुछ भी बिल्कुल सही तरीके से नहीं कहा जा सकता है। यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि अगली तिमाही में बाजार के हालात कैसे रहेंगे।

अगली तिमाही सीमेंट उद्योग के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हमें देखना होगा कि सरकार की ओर से इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट को दिए गए बेलआउट पैकेज से बाजाद के हालात कैसे बदलते है।’

एसीसी के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी जे दत्तागुप्ता ने बताया, ‘पाकिस्तान से आयात किया जाने वाला सीमेंट देश के सीमेंट उद्योग पर काफी भारी पड़ रहा है। पाकिस्तान से हर महीने 45,000 टन सीमेंट का आयात किया जाता है। जो सस्ता होता है।  ‘

दत्तागुप्ता ने बताया, ‘ हिमाचल  में यातायात की लागत काफी ज्यादा है। इसीलिए हम अपने उत्पाद दूसरे राज्यों में नहीं पहुंचा सकते हैं।’ कंपनी साल 2010 तक अपनी उत्पादन क्षमता 304 लाख टन करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - December 29, 2008 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement