facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

एसीसी ने हिमाचल में इकाई बंद की

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:47 AM IST

वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण मांग में आई भारी गिरावट की वजह से देश की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी ने हिमाचल प्रदेश में अपने एक संयंत्र को मंगलवार से 15 दिन के लिए बंद कर दिया है।


यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसीसी कंक्रीट ने हाल ही में अपने 25 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। गागल-2 में मौजूद इस संयंत्र की क्षमता 48,000 टन प्रति दिन और 24 लाख टन सालाना है।

गागल-1 में भी कंपनी का एक संयंत्र है जिसकी क्षमता 20 लाख टन सालाना है। एसीसी के सीओओ जे दत्ता गुप्ता ने कहा, ‘आर्थिक मंदी की वजह से हिमाचल प्रदेश और पंजाब दोनों राज्यों में सीमेंट की मांग में गिरावट आई है जिससे गागल में क्लिंकर का भंडार काफी बढ़ गया है।

क्लिंकर के भंडार को संतुलित करने के लिए हम नर्माण कार्य को अस्थायी तौर पर बंद रखे जाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।’

सीमेंट मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन (सीएमए) से प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अप्रैल और अक्टूबर के बीच सीमेंट की खपत में क्रमश: 14 और 10 फीसदी की कमी आई है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इसके अलावा पाकिस्तान से शुल्क-मुक्त और काउंटर-वैलिंग डयूटी (सीवीडी) मुक्त आयात की वजह से भी कंपनी के गागल संयंत्र में क्लिंकर का अंबार बढ़ गया है।

एक पखवाड़े पहले बिजनेस स्टैंडर्ड ने सीमेंट निर्माताओं की ओर से उत्पादन में स्वैच्छिक कटौती की खबर प्रकाशित की थी। सीएमए के अध्यक्ष एच. एम. बांगुर ने बताया कि जो कंपनियां बिक्री नहीं कर पा रही हैं वे उत्पादन में स्वैच्छिक कटौती कर सकती हैं।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement