facebookmetapixel
Advertisement
Copper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भाव

गो एयर में स्पाइस का छौंक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:22 PM IST

किफायती दामों पर हवाई सफर कराने वाली कंपनियां  स्पाइस जेट और वाडिया समूह की कंपनी गो एयर में विलय को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों कंपनियां कुछ भी कहने से इनकार कर रही हैं।
लेकिन, नजदीकी सूत्रों के मुताबिक इस तरह की संभावनाओ को नकारा भी नहीं जा सकता। पिछले महीने स्पाइसजेट के सीईओ संजय अग्रवाल और गो एयर के प्रबंध निदेशक जे वाडिया के बीच मुलाकात से भी विलय की बातों पर मुहर लगाती दिख रही है।
जब इस बाबत अग्रवाल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘हम पहले भी कहते रहे हैं कि इस बाजार में कंपनियों की संख्या घटनी चाहिए। इसके लिए विलय और अधिग्रहण का तरीको भी हो सकता है। यह सही है कि मेरे और जे वाडिया के बीच कुछ बातें हुई हैं, लेकिन क्या बातें हुईं, फिलहाल यह मैं नहीं बता सकता।’
दूसरी ओर, जे वाडिया ने यही कहा, ‘मैं बाजार में चल रही अफवाहों पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं?’ उनको कुछ प्रश्न एक ईमेल के जरिये भेजे भी गए, लेकिन उन्होंने अब तक उनका जवाब नहीं दिया। दोनों कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक स्पाइसजेट ने गो एयर के मुख्य वित्त अधिकारी जी पी गुप्ता को अपनी कंपनी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) का पद देने की पेशकश भी रखी है।
वहीं, पिछले महीने की 26 तारीख को एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी से बातचीत में स्पाइसजेट के अग्रवाल ने कहा था कि उनकी कंपनी छोटे शहरों से भी उड़ानें संचालित करना चाहती है और इसके लिए एक क्षेत्रीय एयरलाइन की बुनियाद भी डाली जा सकती है।
इस कारोबार के जानकारों का मानना है कि स्पाइसजेट के लिए नई क्षेत्रीय एयरलाइन बनाने के बजाय गो एयर को हासिल करना ज्यादा बेहतर रहेगा।

इसकी वजह ये जानकार बताते हैं कि गो एयर-गोआ, जम्मू, श्रीनगर, जयपुर, अहमदाबाद और कोच्चि जैसे शहरों में उड़ाने संचालित करती है। इस कंपनी ने चंडीगढ़, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु से भी उड़ाने संचालित करने के लिए अर्जी दे रखी है।
जानकारों के मुताबिक गो एयर के अधिग्रहण से स्पाइसजेट को इसके अलावा भी कई तरह से फायदा हो सकता है। गो एयर के पास फिलहाल चार एयरक्राफ्ट हैं और 2011 तक कंपनी अपने बेड़े में एयरक्राफ्ट की संख्या बढ़ाकर 20 तक करने की योजना पर काम कर रही है। एक जानकार का कहना है, ‘अगर स्पाइसजेट अधिग्रहण करने में कामयाब रहती है तो कपंनी एयरक्राफ्ट के लिए तय स्लॉट को भी बेच सकती है।’
स्पाइसजेट की बाजार में 11.8 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि गो एयर की हिस्सेदारी 2.4 फीसदी ही है। एक अमेरिकी निवेश विल्बर रॉस ने स्पाइजेट में हाल ही में 8 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, लेकिन गो एयर अभी तक किसी निवेशक की बाट जोह रही है।
स्पाइसजेट-गो एयर में चल रही मेल की बातचीत
दोनों के आला अधिकारी मिले पिछले महीने

खुले तौर पर कुछ भी कहने से बच रही हैं कंपनियां 

स्पाइजेट चाहती है छोटे शहरों से भी उड़ानें संचालित करना

गो एयर का साथ मिलने से फायदा

Advertisement
First Published - March 8, 2009 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement