सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कहा कि वह आगरा, अंबाला, जयपुर, लखनऊ, देहरादून, रांची और पटना समेत 11 शहरों में 3जी सेवा की शुरुआत की घोषणा की।
इसके साथ ही कंपनी ने 3 जी सेवा के प्री-पेड और पोस्ट पेड शुल्कों की भी घोषणा की। कंपनी के मुताबिक, 1000 रुपये की योजना में वॉयस कॉल 10 पैसे की दर पर उपलब्ध होगी, वहीं 1,350 रुपये प्लान में 10 पैसे की दर पर एसएमएस की सुविधा होगी।
2,500 प्लान में 1 रुपये की दर से वीडियो कॉल और 2 रुपये की दर से एसडीटी वीडियो कॉल की सेवा का लाभ मिलेगा। बीएसएनएल ने कुछ समय पहले ही चेन्न्ई में 3जी सेवा की शुरुआती की है।
3जी सेवा में डेटा और वीडियो की गुणवत्ता जहां बेहतर रहती है, वहीं इसकी स्पीड भी काफी ज्यादा होती है। कंपनी ने बताया कि देशभर में 3जी सेवा उपलब्ध कराने में करीब 2,700 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले चरण में 3जी सेवा देश के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।