facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंह

मुरझा गए हीरा निर्यातकों के चेहरे

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:05 AM IST

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के बाद भी हीरा निर्यातकों के चेहरे मुरझा गए हैं। रुपये में आई भारी गिरावट के बाद भी हीरा निर्यातकों को कोई लाभ नहीं मिला है क्योंकि बाजार में फिलहाल मांग नहीं है।


डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आने से निर्यातकों को बेहतर रिटर्न मिलता है, लेकिन हाल में रुपये में आई गिरावट से हीरा निर्यातकों को कोई मदद नहीं मिली है।

सूरत डायमंड असोसिएशन  के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण नानावटी ने कहा कि अमेरिकी मंदी के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है और इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में काटे गए और पॉलिश्ड हीरे की मांग में तेजी से कमी आई है।

गुजरात जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रकांत संघवी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट आई है। ऐसे में हीरा निर्यातकों को फायदा होना चाहिए था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में पॉलिश्ड हीरे की मांग में 15-20 फीसदी की कमी आने से इन निर्यातकों को रुपये में आई गिरावट का लाभ नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंदी के चलते लग्जरी आइटम की बिक्री में खासी गिरावट आई है। मंदी के चलते डायमंड यानी हीरे के खरीदारों ने कम कीमत पर काटे गए और पॉलिश्ड हीरे की मांग करनी शुरू कर दी है और पहले दिए गए ऑर्डर में भी कटौती शुरू कर दी है।

प्रवीण नानावटी कहते हैं – अपरिष्कृत हीरे की लागत बढ़ गई है, ऐसे में मार्जिन पर दबाव पड़ा है। बताया जा रहा है कि इस वजह से हीरे की कई यूनिट में कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू हो गई है। यहां यह बता देना उचित रहेगा कि अमेरिका डायमंड और जूलरी का सबसे बड़ा बाजार है।

पिछले साल भारत से जितना जेम्स और जूलरी का निर्यात हुआ था उनमें से 28 फीसदी अमेरिकी बाजार में पहुंचा था। सूरत में हीरे की कटिंग और पॉलिसिंग होने के बाद यह कई जगहों मसलन दुबई, हांगकांग, थाइलैंड और इजरायल होते हुए भी अमेरिका पहुंचता है।

सूरत के डायमंड कारोबारियों का कहना है कि जब काटे गए और पॉलिश्ड हीरे की मांग में कमी आ रही है और डॉलर का भाव चढ़ रहा है तो ऐसे में इसके अंतरराष्ट्रीय खरीदार पर बुरा असर तो पड़ेगा ही और नतीजे के तौर पर वे अपना ऑर्डर या तो कम कर देंगे या फिर सीमित कर देंगे। सूरत की डायमंड इंडस्ट्री ने गिरती मांग के चलते इस साल दीवाली में काफी पहले अवकाश घोषित कर दिया था।

Advertisement
First Published - November 3, 2008 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement