facebookmetapixel
Advertisement
भारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरी

कौन कहता है, वायदा से नहीं बढ़ती महंगाई!

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:05 PM IST

चार जिंसों के वायदा कारोबार पर रोक के बाद वायदा कारोबारी भले ही इस बात का दावा कर रहे हो कि इससे महंगाई में कमी नहीं आएगी, लेकिन वायदा के आंकड़े कुछ और बयां कर रहे हैं।


सरकार ने चना, सोया तेल, आलू व रबर के वायदा कारोबार पर चार महीने के लिए पाबंदी लगा दी है। वायदा कारोबार की दो प्रमुख एजेंसी एनसीडीईएक्स व एमसीएक्स के अधिकारियों का कहना है कि इन चीजों का महंगाई में बहुत ही कम योगदान होता है।


उनके मुताबिक जब मुद्रास्फीति 7.7 के स्तर पर थी तो महंगाई के सूचकांक में चने का योगदान 0.22365 फीसदी था तो सोया तेल का योगदान मात्र 0.1783। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि अगर कोई माल को जमा करना चाहेगा तो वह अब भी कर सकता है।


दूसरी ओर चना, सोया तेल और आलू के अगले महीनों के वायदा कारोबार पर नजर डाले तो हर महीने इसकी दरों में इजाफा हो रहा है। चार महीने के दौरान वायदा कारोबार में चने की कीमत में 400 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा नजर आ रहा है। जाहिर है, खुदरा बाजार में आते-आते इसकी कीमत और अधिक हो जाएगी।


कारोबारियों की दलील


चने के मामले में उनकी दलील है कि इस साल चने का कुल उत्पादन 6.08 लाख टन हुआ जबकि गत वर्ष इसका उत्पादन 6.33 लाख टन था। चने की बुआई में भी 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। पिछले साल इसकी खेती 83.24 लाख हेक्टेयर जमीन पर की गयी थी जो घटकर 79.95 लाख हेक्टेयर हो गयी। सोया तेल को लेकर उनका कहना है कि इसका घरेलू उत्पादन 14.5 लाख टन है तो 13 लाख टन आयात किया जाता है। जो कुल खपत की 48 फीसदी है।


थोक कारोबारियों में खुशी


थोक कारोबारियों में जरूर पाबंदी को लेकर खुशी है। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश जैन कहते हैं, ‘जब उड़द की दाल के वायदा पर प्रतिबंध नहीं था तो उसकी कीमत 3800-4000 रुपये प्रति क्विंटल थी। अभी इसकी कीमत 3500-3600 रुपये प्रति क्विंटल है।’


हालांकि दिल्ली वेजिटेबल ट्रेड एसोसिएशन (डिवोटा) के सचिव हेमंत अग्रवाल कहते हैं, ‘पहले खरीद-बिक्री की दर कुछ और होती थी और वायदा की दर कुछ और। अब यह बंद हो जाएगा।’ वायदा में खरीद के लिए पूरे पैसे की जरूरत नहीं होती थी अब अगर कोई जमाखोरी करना चाहेगा तो उसे माल  खरीदने के लिए पूरे पैसे देने होंगे।

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement