facebookmetapixel
Advertisement
भारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरी

काली मिर्च की कमजोर मांग से वियतनाम के किसान परेशान

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:41 PM IST

यूरोप और अमेरिका में मांग के कम रहने और दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक वियतनाम में स्टॉक के भरे होने से काली मिर्च के वैश्विक कारोबार में आश्चर्यजनक मंदी देखी जा रही है।


वियतनाम के काली मिर्च पैदा करने वाले किसानों और कारोबारियों पर तो मुसीबत ही आ पड़ी है। उन पर अपने भंडार को बेचने का लगातार दबाव पड़ रहा है। यूरोप से इसकी मांग के कमजोर पड़ने से पिछले हफ्ते एएसटीए ग्रेड की कालीमिर्च का भाव वियतनाम में 150 डॉलर प्रति टन कमजोर होकर 3,700 डॉलर प्रति टन रह गया।


500 जीएल किस्म की काली मिर्च का भाव टूटकर 3,100 से 3,150 डॉलर प्रति टन तक चला गया जबकि 550 जीएल का भाव लुढ़ककर 3,300 से 3,350 डॉलर प्रति टन तक चला गया है। भारतीय उपमहाद्वीप के कारोबारियों ने एमजी-1 ग्रेड किस्म के लिए 3,600 डॉलर प्रति टन की पेशकश की है। पर बाजार से अमेरिकी खरीदार पूरी तरह गायब हो गए हैं।


भारत के शीर्ष निर्यातकों के अनुसार, पश्चिम एशिया से मसाले के बहुत ही सीमित खरीदार मिल रहे हैं। उधर, इस महीने कालीमिर्च की कीमत में तेजी की उम्मीद कर रहे वियतनाम के कारोबारियों को अमेरिकी खरीदारों के हाथ खींच लेने से काफी निराशा हुई है।


कई रिपोर्टों में कहा गया है कि इस साल कालीमिर्च के उत्पादन में कमी आने के आसार हैं जबकि इसकी खपत उत्पादन से अधिक रहेगा। इस तथ्य के मद्देनजर वियतनाम अपने भंडार को ज्यादा नहीं खोल रहा है। वहीं भारत और दूसरे देशों ने तेजी से अपने स्टॉक  को बेचा है। जनवरी से अप्रैल के बीच वियतनाम से होने वाले निर्यात के 21,608 टन के बीच रहने का अनुमान जताया गया है जबकि उसका घोषित भंडार 85,000 टन है।


बाजार से अमेरिकी आयातकों के नदारद रहने से वियतनामी कारोबारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। काली मिर्च के कम उठान होने से स्थिति बड़ी नाजुक हो चुकी है और इसका परिणाम यह हुआ है कि काली मिर्च की कीमतें काफी गिरी हैं। उस पर कोढ़ में खाज यह कि वियतनाम में लोन पर ब्याज की दरें काफी ऊंची है।


इसके चलते वहां के कारोबारियों पर कर्ज का भारी बोझ लद चुका है। इसका असर यह हो रहा है कि कर्ज और वित्तीय आपदा से मुक्ति के लिए कारोबारी अपने काली मिर्च के स्टॉक को जल्दबाजी में बेचने लगे हैं।

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement