facebookmetapixel
Advertisement
20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद भी भारत क्यों मंगा रहा विदेश से एथेनॉल? जानिए पूरी कहानीCredit Card के Hidden Charges! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे फालतू पैसे?RIL Q1 Results Preview: O2C, जियो और रिटेल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज के अनुमानEPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंसबारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असरCBDT ने FY27 के लिए CII बढ़ाकर 384 किया, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स कैलकुलेशन के लिए होगा लागू

बेमौसम बारिश से गेहूं की सरकारी खरीद 69% घटी, पंजाब में किसानों का विरोध तेज

Advertisement

एफसीआई के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से खरीद शुरू होने के बाद से एजेंसियों ने अब तक 15.3 लाख टन गेहूं खरीदा है, जबकि आवक 35 लाख टन था

Last Updated- April 15, 2026 | 11:10 PM IST
wheat

2026-27 सत्र के पहले पखवाड़े में केंद्र सरकार की गेहूं खरीद पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 69 प्रतिशत घटकर 15.3 लाख टन रह गई है। बेमौसम बारिश होने से पंजाब और हरियाणा में मंडी में तय मानक की तुलना में खराब गुणवत्ता की फसल आने से खरीद कम रही है।

सुस्त खरीद के कारण हजारों किसान मंडियों के बाहर इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनके गेहूं की खरीद हो सके। सुस्त खरीद के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) जैसे किसान संगठनों ने 17 अप्रैल को सुबह 12 बजे से दोपहर 15 बजे तक पंजाब में 3 घंटे के रेल रोको का आह्वान किया है। वे खरीद गुणवत्ता मानकों में ढील की मांग कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि अब तक पंजाब की मंडियों में आने वाले गेहूं में 20 प्रतिशत सिकुड़े और टूटे दाने हैं, जबकि भारतीय खाद्य निगम केवल 6 प्रतिशत सिकुड़े दाने वाले गेहूं को स्वीकार करता है। इसके अतिरिक्त, मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में अचानक हुई बेमौसम बारिश के कारण इनकी चमक भी खराब हुई है।

पंजाब आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोयल ने कहा, ‘पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर खरीद करने से हिचकिचा रही है। उन्हें डर है कि यदि एफसीआई खराब गुणवत्ता वाले अनाज को अस्वीकार कर देता है, तो वे भारी मात्रा में बिना बिके स्टॉक के बोझ तले दब जाएंगे।’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों का दल पंजाब के मंडियों के दौरे पर है और वह गेहूं के नमूने एकत्र कर रहा है, लेकिन अगले 2-3 दिन से पहले कोई फैसला लिए जाने की संभावना नहीं है। पंजाब राज्य खरीद एजेंसियों के संयुक्त राज्य समन्वय समिति के सदस्य संदीप सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में केंद्र सरकार को गुणवत्ता मापदंडों में ढील देनी होगी, जैसा कि उन्होंने हरियाणा और राजस्थान के लिए किया है।

केंद्र सरकार ने आज हरियाणा में मौजूदा 6 प्रतिशत के मापदंडों के मुकाबले 15 प्रतिशत सिकुड़े और टूटे दानों वाले गेहूं की खरीद को मंजूरी दे दी और 70 प्रतिशत चमक के नुकसान वाले गेहूं को स्वीकार करने का फैसला किया। रबी की मुख्य फसल गेहूं की खरीद अप्रैल-मार्च की अवधि में की जाती है। हालांकि मुख्य रूप से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य की एजेंसियों द्वारा अधिकांश अनाज पहले कुछ महीनों में ही खरीदा जाता है।

एफसीआई के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से खरीद शुरू होने के बाद से एजेंसियों ने अब तक 15.3 लाख टन गेहूं खरीदा है, जबकि आवक 35 लाख टन था।

Advertisement
First Published - April 15, 2026 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement