facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट में

कमोडिटी एक्सचेंजों के टर्नओवर में जबरदस्त उछाल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:05 PM IST

जिंस कारोबार की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ने से पिछले साल की तुलना में इस साल अगस्त में राष्ट्रीय स्तर के तीनों कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमैक्स) के कुल टर्नओवर में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


हालांकि जुलाई के मुकाबले अगस्त महीने में इन एक्सचेंजों के टर्नओवर में 20 फीसदी की कमी देखी गई है। मालूम हो कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स), नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) और नैशनल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एनएमसीई) देश के तीन राष्ट्रीय एक्सचेंज हैं।

टर्नओवर के लिहाज से केवल इन तीन एक्सचेंज में ही देश का 95 फीसदी कमोडिटी कारोबार होता है। अगस्त महीने के अंत में इन तीनों एक्सचेंज का कुल टर्नओवर 4,28,671 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल जुलाई में इन तीनों एक्सचेंज में महज 2,95,472.70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

हालांकि इस साल जुलाई में इनका कारोबार 5,36,850.50 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया था। इस तरह, महज एक महीने में ही राष्ट्रीय एक्सचेंजों के कुल कारोबार में तकरीबन 20 फीसदी यानी 8,000 करोड़ रुपये की कमी आई है।

कारोबारियों ने बताया कि अगस्त महीने में कई वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर के जिंसों में गिरावट आई और ये अपने रेकॉर्ड न्यून स्तर तक पहुंच गए। इससे पिछले महीने जिंसों की कीमत में काफी कमी हुई है। इसके अलावा, महंगाई रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिंस कारोबार पर नकारात्मक असर दिखा है।

वैश्विक बाजारों में चल रहे मंदी का ही असर है कि अगस्त महीने में सीसा, जस्ता, निकल और एल्युमिनियम की कीमतें काफी नीचे चली गई। रेलीगेयर कमोडिटीज के जयंत मांगलिक के मुताबिक अगस्त में भले ही छोटे फर्मों को नुकसान पहुंचा है लेकिन बड़े फर्मों के कारोबार में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - September 7, 2008 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement