facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

प्याज के निर्यात मूल्य में नहीं होगा बदलाव

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:07 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसी नैफेड ने सितंबर के लिए प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य औसतन 250-255 डॉलर प्रति टन पर अपरिवर्तित रखा है।


नैफेड के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम निर्यात मूल्य फिलहाल अपरिवर्तित है। उन्होंने कहा कि अगर घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता का संकट पैदा होता है तो सितंबर के मध्य में कीमतों की समीक्षा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि प्याज के निर्यात के लिए नैफेड नोडल एजेंसी है और यह अन्य 12 एजेंसियों से परामर्श के बाद और घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता को ध्यान में रखकर हर महीने न्यूनतम निर्यात मूल्य तय करती है।

वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा कीमतें 15-20 रुपये प्रति किलो के स्तर पर हैं। व्यापारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें स्थिर हो रही हैं जिसे देखते हुए प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य नहीं बढ़ाया गया।

Advertisement
First Published - September 1, 2008 | 2:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement