facebookmetapixel
Advertisement
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंकाStock Market Update: Infosys-TCS की फिसलन से बाजार में हड़कंप; सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे लुढ़का

सोया किसान फिर रोया

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:00 AM IST

खाद्य तेल के खेल में किसान से लेकर आयातक तक ‘बोल्ड’ हो चुके हैं। पाम ऑयल के चित होने के समर्थन में सोयाबीन किसान की हालत खराब चुकी है।


दूसरी तरफ वनस्पति तेल के आयातकों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। पाम तेल में दर दूसरे दिन हो रही गिरावट के कारण पहले ही वे आयात से तौबा किए बैठे हैं तो आयात शुल्क लगाने की चर्चा गर्म होने से उन्होंने बिल्कुल ही आयात का नया आर्डर बंद कर दिया है।

हालांकि सरकारी आयात लगातार जारी है और इस साल पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी से अधिक वनस्पति तेल के आयात की संभावना है। तेल कारोबारियों का कहना है कि सरकार को अब तुरंत तेल के आयात पर कम से कम 30 फीसदी तक शुल्क लगाना चाहिए।

सोयाबीन की नयी फसल एवं सरकार द्वारा पाम तेल के लगातार आयात से तेल का बाजार बिल्कुल ही सुस्त हो चला है। क्रूड पाम ऑयल (सीपीओ) पर फिर से आयात शुल्क लगाने एवं रिफाइन पर शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।

केंद्रीय तेल उद्योग और व्यापार संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि खाद्य तेलों पर तत्काल सीमा शुल्क लगाया जाना चाहिए ताकि किसानों एवं वनस्पति उद्योग को बचाया जा सके।

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement