facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

भारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारी

Advertisement

भारतीय D2C पर्सनल केयर कंपनी इनोविस्ट में लॉरियल बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगी, जिससे भारत के ब्यूटी बाजार में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी।

Last Updated- June 19, 2026 | 8:52 AM IST
L'oreal
Representative image

लॉरियल ने आज ऐलान किया कि उसने इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इनोविस्ट व्यक्तिगत देखभाल ब्रांडों वाली भारतीय डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर कंपनी है। फ्रांस की सौंदर्य क्षेत्र की कंपनी ने इस सौदे के लेन-देने की जानकारी का खुलासा नहीं किया।

लॉरियल ने इस सौदे की घोषणा करते हुए अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘यह रणनीतिक कदम भारत के तेजी से बढ़ते ब्यूटी उद्योग में लॉरियल के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम है और भारतीय उपभोक्ताओं के लिहाज से तैयार किए गए स्थानीय ब्रांडों के साथ उसके पोर्टफोलियो को और बेहतर बनाता है। साल 2019 में रोहित चावला, सिफत खुराना और विमल भोला द्वारा स्थापित इनोविस्ट भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली विज्ञान-आधारित और डिजिटल-प्रधान व्यक्तिगत देखभाल क्षेत्र की कंपनियों में से एक है।’

इस समझौते के तहत इनोविस्ट की संस्थापक टीम अल्पांश शेयरधारकों के रूप में बनी रहेगी और लॉरियल इंडिया के सहयोग से कारोबार का संचालन और विस्तार जारी रखेंगे। इनोविस्ट के ब्रांड लॉरियल के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिविजन के पोर्टफोलियो का हिस्सा होंगे।

लॉरियल इस सौदे के पूरा होने की तारीख से इनोविस्ट की बिक्री को अपने आंकड़ों में शामिल करना शुरू कर देगी। कंपनी को उम्मीद है कि नियामकीय और अन्य जरूरी मंजूरी मिलने के बाद अगले कुछ महीनों में यह सौदा पूरा जो जाएगा। इस समझौते के तहत लॉरियल ने अल्पांश शेयरधारकों के सभी शेयर खरीदने का अधिकार भी हासिल कर लिया है।

Advertisement
First Published - June 19, 2026 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement