facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

पामोलीन के आयात की निविदा जारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:03 PM IST

सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने घरेलू मांग पूरा करने के लिए 20 अक्टूबर से 7 नंवबर के बीच 24 हजार टन आरबीडी पामोलीन के आयात का वैश्विक ठेका जारी किया है।


पीईसी (प्रोजेक्ट इक्विपमेंट कमोडिटीज) ने भी अक्टूबर से नवंबर के बीच डिलिवर होने वाले 28 हजार टन दालों के आयात के लिए निविदाएं आमंत्रित की है। एमएमटीसी की वेबसाइट पर कहा गया है कि तेल के लिए बोली सौंपने की समय-सीमा 10 अक्टूबर 11.30 बजे दिन तक तय की गई है।

सूचना के मुताबिक आरबीडी पामोलीन इंडोनेशिया और मलयेशिया से मंगवाया जाएगा जो 20 से 31 अक्टूबर और 1 से 7 नवंबर के बीच कांडला बंदरगाह पर उतरेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सालाना 75 लाख टन खाद्य तेल का उत्पादन और 50 लाख टन का आयात करता है।

उधर पीईसी के मुताबिक, दालों के आयात की निविदा 13 अक्टूबर को बंद होगी और 20 अक्टूबर को इसके बारे में फैसला लिया जाएगा। पीईसी 12 हजार टन तूअर, 7 हजार टन उड़द, 4 हजार टन चना, 3 हजार टन मूंग और 2 हजार टन लाल मसूर का आयात करेगी।

दालों का आयात म्यांमार, तंजानिया, मोजाम्बिक, पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से होना है। निविदा में बताया गया है कि 19 हजार टन दाल मुंबई, 5 हजार टन कोलकाता और 4 हजार टन चेन्नई के बंदरगाह पर उतारा जाएगा। 2007-08 में देश में दाल का उत्पादन तकरीबन 1.51 करोड़ टन और इसकी मांग 1.7 से 1.8 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - October 7, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement