facebookmetapixel
Advertisement
Bank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेटStock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंगवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांव

‘ताज ब्रांड’ को है खरीदारों का इंतजार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:03 PM IST

प्रदेश में इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई है और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर है। बावजूद इसके किसानों को उसकी सही कीमत नहीं मिल पा रही है।


बात यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि करीब तीन साल पहले जिस फसल को राज्य सरकार ने ‘ताज ब्रांड’ का नाम दिया था, उसके खरीदार तक नहीं मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इस साल करीब 60 हजार टन आलू के निर्यात का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक एक भी निर्यात आर्डर नहीं मिला है और सरकार बेसब्री से आलू के निर्यात ऑर्डर का इंतजार कर रही है।


यह हालत तब है, जबकि राज्य सरकार की ओर से हर निर्यात ऑर्डर पर भाड़े में सब्सिडी के अलावा, ब्रांड प्रमोशन के लिए भी धन मुहैया कराया जाता है।बंपर पैदावार के चलते राज्य के कोल्ड स्टोरों में आलू ठसा-ठस भर चुका है, जबकि अभी भी किसान का 25 लाख टन से अधिक आलू खुले में पड़ा है। दूसरी ओर, आमद बढ़ने से थोक मंडी में कीमतें लगातार गिर रही हैं। गुरुवार को फर्रुखाबाद और एटा के थोक मंडी में आलू 1.25 से 1.50 रुपये प्रति किलो बिका।


लखनऊ शहर की थोक मंडी में आलू की कीमत गिरकर 2 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में आलू किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने 2.50 रुपये प्रिति किलो के हिसाब से एक लाख टन आलू खरीदने का फैसला किया है। हालांकि इस फैसले के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सरकारी खरीद एजेंसियां अब तक 1000 टन आलू भी खरीद पाने में विफल रही हैं।


आलू व्यापारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह के मुताबिक, सरकार ने आलू को सड़ने से बचाने का लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाई है। उनका आरोप है कि कोल्ड स्टोर मालिक जगह न होने का बहाना बना रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य के कोल्ड स्टोर मालिकों नें इस साल आलू भंडारण का शुल्क 115 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 130 रुपये कर दिया है।


भंडारण की  दिक्कत को देखते हुए सरकार ने पड़ोसी राज्यों के कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण की सोच रही है। इसके लिए सरकार 20 फीसदी की सब्सिडी भी देने को तैयार है। गौरतलब है कि इस साल प्रदेश में करीब 130 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ है, प्रदेश के कोल्ड स्टोरों की क्षमता 90 लाख टन आलू भंडारण की है।

Advertisement
First Published - April 18, 2008 | 1:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement