facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंका

दिसंबर तक चीनी निर्यात की अनुमति

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:40 AM IST

बिना पूर्वानुमति के चीनी मिलें साल के अंत तक चीनी का निर्यात कर सकेंगी।


चीनी मिलों के सरप्लस स्टॉक को विदेशी बाजार में बेचने में सहायता देने के लिए सरकार ने जुलाई में 2007-08 के सीजन तक निर्यात की अनुमति दी थी।

यह अवधि सितंबर में समाप्त हो गई थी। इसके बाद इसे एक और महीने यानी अक्टूबर तक लिए बढ़ाया गया था। लेकिन अब ओपन जनरल लाइसेंस (ओजीएल) के तहत इसे साल के आखिर तक बढ़ा दिया गया है। अगर इससे पहले कोई और सरकारी आदेश जारी होता है तो फिर बिना पुर्वानुमति के निर्यात की अवधि अपने आप समाप्त हो जाएगी।

रिलीज ऑर्डर सिस्टम केतहत चीनी मिलों और व्यापारियों को चीनी निर्यात के लिए खाद्य मंत्रालय से पुर्वानुमति की जरूरत होती थी। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार ने निर्यात करने की अवधि में दो महीने की बढ़ोतरी इसलिए की है क्योंकि देश के पास 110 लाख टन का स्टॉक है और इस वजह से निर्यात पर नियंत्रण करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उद्योग के अनुमान के मुताबिक, वर्तमान सीजन में चीनी के निर्यात में गिरावट की संभावना है और यह 10-15 लाख टन पर स्थिर रह सकता है क्योंकि सरकार ने इस बाबत दी जाने वाली आर्थिक सहायता वापस ले ली है। अनुमान के मुताबिक, पिछले सीजन में 45-50 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ था।

वर्तमान सीजन में चीनी उत्पादन में गिरावट की आशंका से भी इसका निर्यात प्रभावित होगा। अनुमान है कि चालू सीजन (2008-09) में कुल 220 लाख टन चीनी का उत्पादन होगा जबकि पिछले सीजन में यह 265 लाख टन था। भारत में सालाना करीब 200 लाख टन चीनी की खपत होती है।

Advertisement
First Published - November 5, 2008 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement