facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

कच्चे तेल में मजबूती

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:41 PM IST

कम होती ऊर्जा मांग की चिंता से तेल की कीमतें सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज एशियाई बाजार में तेल की कीमतों में तीन डॉलर से अधिक का उछाल आया।


न्यू यॉर्क का प्रमुख सौदा, अक्टूबर डिलीवरी वाले लाइट स्वीट कच्चे तेल की कीमतों में 3.17 डॉलर की बढ़ातरी दर्ज की गई और इसका कारोबार 94.31 डॉलर प्रति बैरल पर किया जा रहा था।

कल न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर फ्लोर ट्रेडिंग के बंद होने के समय इसमें 4.56 डॉलर की गिरावट आई थी और कारोबार 91.15 डॉलर प्रति बैरल पर किया जा रहा था। नवंबर डिलीवरी वाले ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड की कीमतें 3.47 डॉलर अधिक थीं, इसका कारोबार 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर किया जा रहा था।

कल लंदन में इसमें 3.16 डॉलर की गिरावट आई थी और प्रति बैरल कीमत 89.22 डॉलर थी। वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता ने तेल की कीमतों को कम करने में मदद पहुंचाई है। उल्लेखनीय है कि जुलाई महीने में तेल की कीमतें रेकॉर्ड 147 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गईं थी।

Advertisement
First Published - September 17, 2008 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement