facebookmetapixel
Advertisement
दशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियम

चीनी उत्पादन में छह प्रतिशत की कमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:01 AM IST

देश के चीनी उत्पादन में 31 मई तक पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।


एक औद्योगिक अधिकारी के अनुसार पेराई में हुई देरी के कारण चीनी के उत्पादन में गिरावट आई है। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में 31 मई तक 254 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ शुगर कोऑपरेटिव फैक्ट्रीज के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने कहा, ’31 मई तक 254 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 271 लाख टन था।’ साल 2007-08 के सीजन में उत्पादन के 262 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि पिछले वर्ष 283 लाख टन का उत्पादन हुआ था। चीनी का सीजन अक्टूबर से सितंबर तक का होता है।

कुमार ने कहा, ‘तमिलनाडु और कर्नाटक में अभी भी पेराई चल रही है।’ उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत तक उत्पादन में 8-10 लाख टन और जुड़ने का अनुमान है। सीजन की शुरुआत में चीनी उद्योग का अनुमान था कि उत्पादन 310 लाख टन से अधिक होगा लेकिन बाद में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में पेराई में हुई देरी के कारण आकलन की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण महाराष्ट्र और गन्ने की कीमत के मुद्दे के कारण पेराई की शुरुआत देरी से हुई। गन्ने की कम फसल के कारण भी उत्पादन में कमी आई है। कुमार ने कहा कि गन्ने के उत्पादन में 20 प्रतिशत की कमी के कारण साल 2008-09 में चीनी का उत्पादन घट कर 220 लाख टन हो सकता है। निर्यात के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आंकड़ा 30 लाख टन को पार कर चुका है और सीजन के अंत तक इसके 35 लाख टन होने का अनुमान है।

2006-07 के सीजन में भारत ने 17 लाख टन चीनी का निर्यात किया था। सरकार के सहयोगी रुख की बदौलत इस सीजन के दौरान निर्यात में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, कृषि एवं खाद्य मंत्री शरद पवार ने पिछले सप्ताह रोम में कहा था कि निर्यात में दी जा रही सहायता केवल सितंबर 2008 तक के लिए है। शरद पवार के इस कथन पर कुमार ने कहा इससे चीनी के निर्यात पर निश्चित तौर पर असर पड़ेगा।

2006-07 के सीजन से देश में चीनी का उत्पादन प्रचुरता से हो रहा है जिसके कारण सरकार 50 लाख टन का सुरक्षित भंडार तैयार कर रही है साथ ही आवश्यकता से अधिक स्टॉक के तरलीकरण के लिए निर्यात में सहायता प्रदान कर रही है। तटीय क्षेत्रों के चीनी मिलों को सरकार 1,350 रुपये प्रति टन और गैर तटीय क्षेत्रों में स्थित मिलों को 1,450 रुपये प्रति टन उपलब्ध करा रही है।

Advertisement
First Published - June 11, 2008 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement