facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

कार्बन क्रेडिट वायदा में कमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:02 AM IST

तेल की कीमतों के घटने से कार्बन क्रेडिट के वायदा भाव में प्राय: कमी होती है पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी आने से बुधवार को घरेलू बाजार में भी इसके भाव में कमी आयी है।


कार्वी कॉमट्रेड की विश्लेषक भावना ग्लोरी के मुताबिक, कच्चे तेल में गिरावट आने से अमूमन कार्बन क्रेडिट के वायदा भाव में तेजी आती है। पर यूरोपीय क्लाइमेट एक्सचेंज से मिले कमी के संकेतों ने एनसीडीईएक्स में इसके वायदा भाव में नरमी ला दी है।

ईसीएक्स में दिसंबर में डिलिवर होने वाले सौदे में आज 1.05 फीसदी की कमी आयी और यह 27.2 यूरो प्रति टन तक पहुंच गया। वहीं एनसीडीईएक्स में दिसंबर सौदे में 0.60 फीसदी की कमी आयी और यह 1,400 रुपये प्रति सीईआर तक पहुंच गया, जबकि इसका हाजिर भाव 1,321.8 रुपये प्रति सीईआर रहा है।

उल्लेखनीय है कि कार्बन एमीशन रिडक्शन (सीईआर) कार्बन क्रेडिट के कारोबार की एक इकाई है जो एक टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर होता है। हालांकि एमसीएक्स में कार्बन क्रेडिट के नवंबर 2008 के सौदे में 1.01 प्रतिशत की मजबूती आयी और इसका भाव प्रति सीईआर 1403 रुपये तक चला गया।

Advertisement
First Published - June 11, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement