facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: ईरान-इजराइल तनाव से शेयर बाजार में भूचाल! GIFT Nifty 300 अंक टूटा, कोस्पी 9% लुढ़काजंतर-मंतर पर गूंजा Gen Z का गुस्सा, क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन रही युवाओं की नई आवाज?मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? BJP के हालिया फैसलों ने तेज की अटकलेंदवाओं की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं? औषधि सचिव ने दिया जवाबभारत में हाइड्रोजन क्रांति की आहट! IFC ने खोला अरबों डॉलर के निवेश का रास्ताLIC क्यों ढूंढ रही है नए निवेश के रास्ते?ATM में नकदी संकट की आशंका! सरकार ने बैंकों को भेजा इमरजेंसी मेल, वजह क्या है?भारत में अचानक क्यों बढ़ गईं 480 ऑटो कंपनियां?Tata Motors: डेटा, सॉफ्टवेयर और कनेक्टेड व्हीकल्स से होगी अरबों की कमाई?भारत-चिली व्यापार समझौते में नया पेंच, वाइन और फलों की मांग पर अटकी सीईपीए डील

प्रवीणा राय ने MCX के सीईओ का कार्यभार संभाला

Advertisement

एमसीएक्स ने शुक्रवार को बयान में बताया, राय ने 31 अक्टूबर को कार्यभार संभाला और उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।

Last Updated- November 01, 2024 | 12:19 PM IST
MCX
Representative Image

प्रवीणा राय ने प्रमुख जिंस सूचकांक एमसीएक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है। एमसीएक्स ने शुक्रवार को बयान में बताया, राय ने 31 अक्टूबर को कार्यभार संभाला और उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।

उन्होंने पी.एस. रेड्डी की जगह ली है जिनका पांच साल का कार्यकाल मई 2024 में पूरा हो गया था। एमसीएक्स में शामिल होने से पहले राय ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) में सीईओ के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने विपणन, व्यवसाय विकास, उत्पाद प्रबंधन और परिचालन रणनीति का नेतृत्व किया था।

एक अनुभवी बैंकिंग पेशेवर राय एचएसबीसी में एशिया प्रशांत के लिए भुगतान के क्षेत्रीय प्रमुख के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। एमसीएक्स भारत का सबसे बड़ा जिंस डेरिवेटिव एक्सचेंज है।

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 12:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement