facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेशनिवेशकों के लिए राहत! NSE-BSE पर शेयर भाव को लेकर सेबी का बड़ा कदमअब ‘जगन्नाथ धाम’ पर नहीं चलेगा कोई दावा! पुरी मंदिर ने हासिल किए खास कानूनी अधिकार

नवंबर में 22 फीसदी बढ़ा पाम ऑयल का आयात

Advertisement

डीलरों ने कहा कि पाम तेल के अधिक आयात से नवंबर में भारत का कुल खाद्य तेल आयात बढ़कर 11.3 लाख टन हो गया, जो पिछले महीने की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- December 04, 2023 | 11:16 PM IST
Edible oil

देश में पिछले महीने पाम तेल के आयात में लगभग 22 फीसदी इजाफा हुआ है। इसकी वजह रिफाइनरों द्वारा सोया और सूरजमुखी तेल की तुलना में ज्यादा डिस्काउंट दिया जाना है। रॉयटर्स को पांच डीलरों से यह जानकारी मिली।

दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल आयातक द्वारा अधिक खरीद से शीर्ष उत्पादक इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल के स्टॉक को कम करने और बेंचमार्क वायदा को समर्थन देने में मदद मिल सकती है।
डीलरों के अनुमान के अनुसार भारत में नवंबर में 8.67 लाख टन पाम तेल का आयात हुआ, जो अक्टूबर से 22 फीसदी अधिक है। साथ ही यह बीते तीन महीनों में सबसे ज्यादा है।

खाद्य तेल ब्रोकरेज कंपनी सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में पाम तेल से लेकर सोया तेल और सूरजमुखी तेल पर छूट बढ़ रही है। जिससे रिफाइनर पाम तेल की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

डीलरों ने कहा कि पाम तेल के अधिक आयात से नवंबर में भारत का कुल खाद्य तेल आयात बढ़कर 11.3 लाख टन हो गया, जो पिछले महीने की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement