facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

15 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पाम ऑयल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:42 PM IST

सोमवार को चौथे दिन भी मलयेशिया में पाम ऑयल की कीमतों में कमी आई जो 15 सप्ताहों की न्यूनतम कीमत थी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अर्जेंटीना से सोयाबीन की आपूर्ति बढ़ने से पाम ऑयल की कीमतों में कमी आएगी।


पिछले दो सप्ताहों में पाम ऑयल की कीमतों में 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है क्योंकि इसका भंडार रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है और विश्व के तीसरे सबसे बड़े सोयाबीन उत्पादक देश अर्जेंटीना ने खाद्य-निर्यात पर लगाए जाने वाले कर की योजना को टाल दिया है जिससे लदाई में कमी आई थी।

आज सोयाबीन के तेल की कीमतों में गिरावट आई और तीन दिनों के दौरान यह 4.4 प्रतिशत रही। मलयेशिया में क्रेडिट सुईस ग्रुप के बागवानी विश्लेषक तान तिंग मिन ने कहा, ‘पाम ऑयल का मलयेशियाई भंडार अभी रेकॉर्ड स्तर पर है। सोयाबीन के तेल की तुलना में पाम ऑयल काफी सस्ता है इसलिए पाम ऑयल की मांग बढ़ सकती है।’ मलयेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाले पाम ऑयल की कीमतों में 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका कारोबार 3,197 रिंगिट प्रति टन पर किया जा रहा था। दो अप्रैल के बाद की यह सबसे कम कीमत थी।

सिंगापुर में शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोयाबीन के तेल के मूल्य में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका कारोबार 62.65 सेंट प्रति पाउंड पर किया जा रहा था। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इस मूल्य पर यह पाम ऑयल के मुकाबले 38 प्रतिशत अधिक महंगा है। क्रेडिट सुईस के तान ने कहा कि सोयाबीन तेल के महंगे होने और वनस्पति तेलों की अंतर्निहित कमी से पाम ऑयल की मांग बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि चीन मलयेशिया से पाम ऑयल के आयात में बढ़ोतरी करेगा और इससे पाम ऑयल के भंडार में कमी आनी चाहिए।’

मलयेशियाई पाम ऑयल बोर्ड ने 10 जुलाई को कहा था कि पिछले महीने पाम ऑयल का भंडार 20.4 लाख टन के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, मई महीने में यह 19.1 लाख टन था। इंडोनेशिया द्वारा निर्यात कर में इस महीने की गई कटौती से भी कीमतों में कमी आई है। इंडोनेशियन कन्फेडरेशन ऑफ वेजिटेबल इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक सहत सिनागा ने 18 जुलाई को कहा था कि सरकार इस महीने प्रभार घटा कर 15 प्रतिशत करने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - July 21, 2008 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement